बॉलीवुड

Dhoom 4 के लिए रणबीर कपूर ने अयान मुखर्जी से मिलाया हाथ, इस साल बड़े पर्दे पर दस्तक देगी फिल्म

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 2, 2025, 05:01 PM IST

Ranbir Kapoor Dhoom 4 Shooting: एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की नाम फिल्म धूम 4 (Dhoom 4) से काफी लंबे समय से जुड़ रहा है। इस फिल्म को लेकर अभी हाल में कई अपडेट्स सामने आए हैं। रणबीर कपूर फिल्म धूम 4 की शूटिंग इस साल से शुरू करने जा रहे हैं।

Image

Ranbir Kapoor Dhoom 4

Ranbir Kapoor Dhoom 4 Shooting: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्मों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। रणबीर कपूर का एक बाद एक फिल्मों से नाम जुड़ रहा है। अभी हाल ही में खबर सामने आई थी कि रणबीर कपूर बॉलीवुड की सबसे पॉपुलर फ्रैंचाइजी धूम 4 (Dhoom 4) में नजर आ सकते हैं। इस खबर ने फैंस का दिल खुश कर दिया था। इन सब के बाद अब फिल्म धूम 4 (Dhoom 4) से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। तो चलिए जानते हैं फिल्म धूम 4 से जुड़ी क्या बड़ी खबर सामने आई है जिसको लेकर बी-टाउन में भी चर्चा हो रही है।

जल्द शुरू होगी धूम 4 की शूटिंग

रणबीर कपूर की लीड रोल वाली फिल्म धूम 4 एक बार फिर से चर्चा में आ गई है। Pinkvilla की एक रिपोर्ट के मुताबिक आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) और राइटर श्रीधर राघवन (Shridhar Raghavan) जल्द ही ‘धूम 4’ की स्क्रिप्ट फाइनल करने वाले हैं। आदित्य चोपड़ा और श्रीधर मिलकर कहानी और स्क्रीनप्ले पर काम कर रहे हैं। मेकर्स इस फिल्म को अप्रैल 2026 से शूट शुरू करना चाहते हैं। अभी डायरेक्टर अयान मुखर्जी (Ayan Mukerji) से इस प्रोजेक्ट को डायरेक्ट करने के लिए बात चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये फिल्म साल 2027 में रिलीज हो सकती है। इस खबर के सामने आने के बाद फैंस खुशी से झूम उठे।

इन फिल्मों में नजर आएंगे रणबीर कपूर

फिल्म धूम 4 से पहले भी रणबीर कपूर के पास कई मूवीज लिस्ट में शामिल हैं। रणबीर कपूर इन दिनों फिल्म रामायण (Ramayana) और मूवी लव एंड वॉर (Love And War) जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं। फिल्म रामायण में रणबीर कपूर साथ के जाने-माने स्टार यश (Yash) के साथ नजर आने वाले हैं, तो वहीं 'लव एंड वॉर' वो आलिया भट्ट (Alia Bhatt) और विक्की कौशल (Vicky Kaushal) के साथ धमाल मचाने वाले हैं। फिल्म धूम 4 को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article