बॉलीवुड

Dharmendra का क्रिप्टिक पोस्ट इंटरनेट पर हुआ वायरल, फैन्स भी हुए चिंतित

Dharmendra's Cryptic Post: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर धर्मेंद्र देओल (Dharmendra Deol) का सोशल मीडिया पर एक पोस्ट खूब वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में धर्मेंद्र ने दिलों में बढ़ती दूरियों के बारे में बात की है। पोस्ट पढ़कर फैन्स भी धर्मेंद्र को लेकर चिंतित महसूस कर रहे हैं।

Image

Dharmendra

Dharmendra's Cryptic Post: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र देओल (Dharmendra Deol) हमेशा ही अपने मस्तमौला अंदाज के लिए जाने जाते रहे हैं। 89 साल की उम्र में भी वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। अभिनेता आए दिन अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैन्स के बीच चर्चा में बने रहते हैं। हाल ही में धर्मेंद्र ने इंटरनेट पर एक ऐसा पोस्ट शेयर किया है, जिसे पढ़कर फैन्स भी चिंतित हो गए हैं। धर्मेंद्र ने इस पोस्ट के माध्यम से बताया है कि दिलों में दूरियां बढ़ती जा रही है। फैन्स यह जाने के लिए बेताब है कि आखिर अभिनेता ने किस ओर इशारा करते हुए इस पोस्ट को साझा किया है।

बुधवार को धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। अभिनेता ने अपनी एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन दिया, 'दूरियां दिलों में बढ़ती ही जा रही हैं...कब मिलेगा छुटकारा...इन गलतफहमियों से।' धर्मेंद्र के इस पोस्ट ने अटकलों को हवा दे दी है। फैन्स अब कई तरह की बातें सोचने पर मजबूर हो गए है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'हम आपसे प्यार करते हैं ही-मैन। आप हमेशा स्वस्थ रहे मुस्कुराते रहें, किसी की बुरी नजर ना लगे।' वहीं दूसरे ने लिखा, 'आप हमारे पसंदीदा हीरो हो।'

धर्मेंद्र 89 साल की उम्र में भी एक्टिंग की दुनिया में एक्टिव हैं। लंबे समय के बाद धर्मेंद्र ने रणवीर सिंह और आलिया भट्ट की फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से कमबैक किया था। इस फिल्म में धर्मेंद्र और शबाना आजमी का किसिंग सीन भी खूब वायरल हुआ था। इसके अलावा धर्मेंद्र को शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में भी देखा गया था।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article