बॉलीवुड

89 साल की उम्र में पूल में उतरे धर्मेंद्र, फिटनेस देख खुली रह गई लोगों की आंखें

  • Authored by: अभय
  • Updated Apr 28, 2025, 08:24 AM IST

Dharmendra Latest Fitness Video: बॉलीवुड के जाने-माने स्टार धर्मेंद्र (Dharmendra) का अभी हाल ही में एक नया वीडियो सामने आया है। धर्मेंद्र के नए वीडियो को देखने के बाद हर कोई हैरान नजर आ रहा है। सनी देओल के पापा धर्मेंद्र का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Image

Dharmendra Latest Fitness Video

Dharmendra Latest Fitness Video: बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र (Dharmendra) इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र अक्सर अपने इंस्टग्राम हैंडल से फोटोज और वीडियो शेयर करते रहते हैं, जिससे उनके फैंस को एक्टर की लाइफ के अपडेट मिलते रहते हैं। अभी हाल ही में धर्मेंद्र ने अपने बेटे सनी देओल और बॉलीवुड एक्टर दिलीप कुमार की एक पुरानी तस्वीर शेयर की थी, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब इसके बाद धर्मेंद्र ने वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने को बाद हर कोई हैरान है। तो चलिए जानते हैं धर्मेंद्र के नए वीडियो में ऐसा क्या खास है जिसको लेकर खूब चर्चा हो रही है।

धर्मेंद्र की फिटनेस ने किया हैरान

एक्टर धर्मेंद्र एक बार फिर से अपने सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर चर्चा में आ गए हैं। धर्मेंद्र ने अभी हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है जिसे देखने के बाद लोग देखते ही रह गए। इस वीडियो में 89 साल की उम्र में धर्मेंद्र फिटनेस के मामले में युवाओं को टक्कर दे रहे हैं। वायरल हो रहे वीडियो में एक्टर स्विमिंग पूल में अपने इंस्ट्रक्टर की मदद से वर्कआउट करते नजर आए। धर्मेंद्र का ये वीडियो आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है। धर्मेंद्र के इस वीडियो पर यूजर्स खूब जमकर कमेंट कर रहे हैं।

यूजर्स ने लुटाया प्यार

सनी देओल के पापा और एक्टर धर्मेंद्र का नया वीडियो सोशल मीडिया पर गदर काट रहा है। धर्मेंद्र के इस वीडियो पर यूजर्स खूब कमेंट करते नजर आए। कोई धर्मेंद्र की फिटनेस की तारीफ कर रहा है, तो किसी को एक्टर का लुक पसंद आ रहा है। आपको बता दें कि हाल ही में धर्मेंद्र ने मोतियाबिंद का छोटा-सा ऑपरेशन कराया था। अब धर्मेंद्र पहले से ज्यादा फिट और एनर्जेटिक दिख रहे हैं। धर्मेंद्र के नए वीडियो को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट कर के हमें जरूर बताएं।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article