बॉलीवुड

हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए धर्मेंद्र, फैन्स की दुआओं का दिखा असर, घर में सनी-बॉबी करेंगे देखभाल

Dharmendra discharged from hospital: 11 नवंबर की सुबह बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के निधन की खबरें आग की तरह फैलने लगी थीं। अब फैन्स के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। आज यानी 12 नवंबर की सुबह धर्मेंद्र को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है।

Image

Pic Credit: Instagram

Dharmendra discharged from hospital: बॉलीवुड इंडस्ट्री के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) को 10 नवंबर के दिन बढ़ती उम्र की समस्याओं के चलते मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इसके बाद 11 नवंबर के दिन धर्मेंद्र के निधन की खबर सामने आई थी। हालांकि थोड़ी देर के बाद ही पत्नी हेमा मालिनी और बेटी ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र के निधन की खबरों पर पूर्णविराम लगा दिया था। ऐसे में अब जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक बुधवार के दिन दिग्गज अभिनेता को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। डॉक्टर्स के मुताबिक धर्मेंद्र की देखभाल अब घर पर ही की जाएगी।

हॉस्पिटल से घर पहुंचे धर्मेंद्र

ब्रीच कैंडी अस्पताल के डॉ. प्रोफेसर प्रतीत समदानी के मुताबिक धर्मेंद्र ही को बुधवार की सुबह करीब 7.30 बजे मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। धर्मेंद्र की देखभाल अब घर की जाएगी। दिग्गज अभिनेता की फैमिली ने भी यही फैसला किया है कि वो धर्मेंद्र की देखभाल घर पर ही करेंगे। धर्मेंद्र के डिस्चार्ज होने की खबर के बाद फैन्स ने राहत की सांस ली है। 89 साल के अभिनेता धर्मेंद्र की हालत में काफी सुधार हुआ है। अब उनकी देखभाल घर पर की जाएगी।

धर्मेंद्र की मौत की खबर फैलने से उनके जिगरी दोस्त शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) ने काफी नाराजगी जाहिर की थी। शत्रुघ्न सिन्हा जब सुबह उठे तो उन्होंने धर्मेंद्र की मौत की खबरों को सच मान लिया था। उन्हें लगा जब भरोसेमंद पोर्टल्स और पब्लिकेशन्स ऐसी खबर चला रहे हैं तो यह सच ही होगा। मगर बाद में पता चला कि यह केवल अफवाह थी। शत्रुघ्न सिन्हा ने लोगों को विश्वास दिलाया था कि वो ठीक होकर जल्द से जल्द घर लौटेंगे। शत्रुघ्न सिन्हा की यह बात एकदम सच साबित हुई है। धर्मेंद्र अब हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article