बॉलीवुड

अपने डार्लिंग किड्स को धर्मेन्द्र पाजी ने ऐसे दी सालगिरह की बधाई, 29 साल पुरानी बॉबी-तान्या देओल की फोटो की शेयर

Bobby Deol-Tanya Deol Wedding Anniversary: बॉबी देओल आज अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। बेमिशाल 29 साल पूरे होने की खुशी में एक्टर सबके साथ खुशियां बाँट रहा है। अभिनेता धर्मेन्द्र ने भी अपने प्यारे बेटे और बहू को खास अंदाज में शादी की सालगिरह की बधाई दी है।

Image

Bobby Deol-Tanya Deol Wedding Anniversary

Bobby Deol-Tanya Deol Wedding Anniversary: बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ( Bobby Deol) की शादी को आज पूरे 29 साल हो गए हैं। अपनी वन एंड ओन्ली लव तान्या देओल ( Tanya Deol) के साथ एक्टर अपनी शादी की सालगिरह मना रहे हैं। इस मौके पर जोड़े को फैंस और परिवार की तरफ से ढेरों बधाइयाँ मिल रही हैं। ऐसे में एक्टर के पिता दिग्गज अभिनेता धर्मेन्द्र ने भी अपने प्यारे बेटे और बहू को खास अंदाज में शादी की सालगिरह की बधाई दी है। 29 साल पहले की शादी की फोटो शेयर करते हुए धर्मेन्द्र पाजी ने बेहद खास तरीके से उन्हें बधाई दी है।

अभिनेता ने बॉबी देओल ( Bobby Deol) और तान्या देओल ( Tanya Deol) की वरमाला की फोटो शेयर करते हुए लिखा है, धर्मेंद्र ( Dharmendra Deol) ने लिखा, "हैप्पी एनिवर्सरी मेरे प्यारे बच्चों। जीवन में ढेर सारी खुशियाँ पाओ। इस बेहद खास दिन का आनंद लो, इसके साथ इन्होंने ढेर सारे दिल वाले इमोजी शेयर किए। उनकी इस पोस्ट पर बेटे बॉबी देओल ने भी कॉमेंट किया और पापा को "लव यू लिखा" । इसी के साथ धर्मेन्द्र देओल की इस पोस्ट पर बधाई की कतार लग गई।

बॉबी देओल ने ऐसे किया वाइफ को विश

अभिनेता बॉबी देओल ने भी अपनी वाइफ की प्यारी सी फोटो शेयर करते हुए सालगिरह की बधाई दी है। कपल के रिश्ते के बारे में बात करें तो तान्या और बॉबी देओल ने साल 1996 में शादी की थी। स्टार कपल के दो बेटे हैं। बॉबी देओल एक तरफ जहां एक्टिंग में एक्टिव हैं वहीं उनकी पत्नी एक बिजनेसवुमेन हैं। दोनों पति-पत्नी अपनी आलीशान लाइफ जीते हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article