बॉलीवुड

Maine Pyaar Kiya Phir Se: 27 साल बाद फिर साथ नजर आएंगे धर्मेंद्र-अरबाज खान, गदगद हुए फैंस

  • Authored by: अभय
  • Updated Jun 8, 2025, 03:30 PM IST

Arbaaz Khan- Dharmendra Reunite: एक्टर धर्मेंद्र (Dharmendra) और अरबाज खान (Arbaaz Khan) 27 साल बाद एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। उनकी नई फिल्म मैंने प्यार किया फिर से (Maine Pyaar Kiya Phir Se) की घोषणा हाल ही में मुंबई में एक मुहूर्त समारोह के साथ हुई।

Image

Arbaaz Khan- Dharmendra Reunite

Arbaaz Khan- Dharmendra Reunite: बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान (Arbaaz Khan) काफी समय से एक्टिंग की दुनिया से दूर है। लेकिन अब अरबाज खान के बार फिर बड़े पर्दे पर दमदार वापसी कर रहे हैं। अरबाज खान ने दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के साथ एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाले हैं। उनकी नई फिल्म मैंने प्यार किया फिर से (Maine Pyaar Kiya Phir Se) की घोषणा हाल ही में मुंबई में एक शानदार मुहूर्त समारोह के साथ हुई। दोनों ने आखिरी बार 1998 में प्यार किया तो डरना क्या में साथ काम किया था, जो उस साल की सुपरहिट फिल्मों में से एक थी।

धर्मेंद्र ने फिल्म को लेकर कही ये बात

एक्टर धर्मेंद्र नई फिल्म 'मैंने प्यार किया फिर से' की तारीफ करते हुए कहा, 'ये मूवी एक 'मिक्स वेज' की तरह है खूब सारे फ्लेवर्स और एंटरटेनमेंट से भरी हुई। रॉनी रोड्रिग्स और उनकी पूरी टीम को मेरी शुभकामनाएं। अरबाज खान के साथ 'प्यार किया तो डरना क्या' में काम करना यादगार था, और अब इस नई जर्नी के लिए मैं काफी एक्साइटेड हूं।' तो वहीं अरबाज खान ने धर्मेंद्र संग दोबारा काम करने के लेकर रिएक्शन दिया। अरबाज खान ने कहा कि 'धर्मजी के साथ सेट पर वापस आना एक सम्मान की बात है। रॉनी रोड्रिग्स और पूरी कास्ट-क्रू को मेरी शुभकामनाएं। रॉनी के बेटे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और मैं कहानी, किरदारों और स्क्रिप्ट को लेकर काफी उत्साहित हूं।'

मुहूर्त में पहुंचे ये स्टार्स

फिल्म 'मैंने प्यार किया फिर से' एक फैमिली ड्रामा और थ्रिलर का मिश्रण है जिसे डायरेक्टर साबिर शेख (Sabir Sheikh) बना रहे हैं। इस फिल्म के मुहूर्त समारोह में बॉलीवुड के कई बड़े नाम जैसे राजपाल यादव (Rajpal Yadav), विद्या मालवड़े (Vidya Malvade), गणेश आचार्य (Ganesh Acharya), और कंगना शर्मा (Kangana Sharma) शामिल हुए। इस इवेंट में मशहूर सिंगर उदित नारायण (Udit Narayan) ने फिल्म का एक गाना लाइव परफॉर्म किया।

Abhay
अभयauthor

अभय टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में एंटरटेनमेंट डेस्क पर चीफ कॉपी एडिटर हैं। टीवी पत्रकारिता में डिप्लोमा हासिल करने वाले अभय मनोरंजन जगत की खबरों पर मजबूत पकड़ रखते हैं। वे फिल्म, टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी अपडेट्स को सरल भाषा में और सटीक जानकारी के साथ पेश करने के लिए जाने जाते हैं। अभय अबतक 9,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं। तेजी से बदलती एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में खबरों को पकड़ने, रिसर्च करने और समय पर प्रकाशित करने में उनकी खास दक्षता है।

और पढ़ें
End of Article