Dhamaal 4 FIRST Review: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn) रितेश देशमुख, जावेद जाफरी और अरशद वारसी की कॉमेडी मूवी 'धमाल 4' (Dhamaal 4) 10 जुलाई को दुनिया भर के सिनेमाघरों में लगने वाली है। इस मूवी का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है। फैन्स ने भी इस मूवी को बड़े परदे पर देखने के लिए बहुत लंबा इंतजार किया है। इसका प्रोडक्शन भूषण कुमार, अजय देवगन, किशन कुमार, अशोक ठकेरिया, इंद्रा कुमार, आनंद पंडित और कुमार मंगत पाठक ने किया है। हाल ही में मेकर्स ने इस मूवी की स्पेशल स्क्रीनिंग होस्ट की है। फिल्म को देखने के बाद अब मिक्स्ड रिव्यू आने शुरू हो गए हैं। ज्यादा लोगों ने इस मूवी को शानदार बताया है। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome To The Jungle Box office: अक्षय कुमार स्टारर की सुस्त पड़ी कमाई, इतने करोड़ हुआ कलेक्शन)
जानिए कैसी है फिल्म 'धमाल'
अजय देवगन स्टारर 'धमाल 4' का पहला रिव्यू अब सामने आ गया है। इस मूवी को सिनेमाघरों में पेश करने से पहले स्क्रीनिंग रखी गई। शुरुआती रिव्यूज मिक्स्ड हैं लेकिन अरशद वारसी और जावेद जाफरी की खूब तारीफ हो रही है। एक्स पर एक रिव्यू में बताया गया, 'फिल्म का सबसे बड़ा प्लस पॉइंट है इसका नेचुरल ह्यूमर और मजेदार सिचुएशन्स है। अजय देवगन, संजय मिश्रा, रितेश देशमुख और अंजलि ने शानदार काम किया है। आदी-मनाव यानी जावेद जाफरी और अरशद वारसी फिल्म की जान हैं।' (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Dhamaal 4 Advance Booking: टिकिट खिड़की पर कछुए की चाल चल रहे Ajay Devgn, बेचे सिर्फ 8,000 टिकिट)

Dhamaal 4 FIRST Review
कहानी की बात करें तो यह बेसिक स्टोरी ही है लेकिन कॉन्सेप्ट, सिचुएशन्स और किरदारों की एक्टिंग इसमें एकदम फ्रेस तड़का लगाती है। फिल्म ज्यादा एडवेंचर वाली और बड़े स्केल की है। इंद्रा कुमार की लिखाई और डायरेक्शन की तारीफ हुई है।'
ये है 'धमाल 4' की कमियां
कमियों की बात करें तो इस मूवी का स्क्रीनप्ले अच्छा है, इसलिए चीजों पर ज्यादा ध्यान नहीं जाता है। कुल मिलाकर 'धमाल 4' एक मजेदार फिल्म है, जिसे देखकर आप बोर नहीं होने वाले हैं। खासकर फैमिली और बच्चों के लिए यह बिल्कुल परफेक्ट है। आज के हिसाब से जो कॉमेडी चाहिए, वो फिल्म में नजर आती है। फिल्म परिवार के साथ देखने लायक है और यह आपको एंटरटेन करेगी।
