Ajay Devgn on Box Office Pressure: स्टार एक्टर अजय देवगन (Ajay Devgn), अरशद वारसी, रितेश देशमुख और जावेद जाफरी स्टारर फिल्म 'धमाल 4' (Dhamaal 4) का अच्छा खासा बज बना हुआ है। हाल ही में फिल्म धमाल 4 की रिलीज डेट सामने आई थी। ये फिल्म 10 जुलाई को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी। इस बीच मेकर्स ने फिल्म धमाल 4 का ट्रेलर रिलीज कर दिया है, जिसे देखकर लोग गदगद हो गए है। धमाल 4 के ट्रेलर लॉन्च पर अजय देवगन ने मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने बॉक्स ऑफिस प्रेशर के बारे में बताया। आइए पूरी बात जानते है इस रिपोर्ट में... (टाइम्स नाव नवभारत पर ये भी पढ़ें-Dhamaal 4 का मजेदार ट्रेलर हुआ रिलीज, इस बार M के नीचे है खजाना)
अजय देवगन ने कही ये बात
अजय देवगन की कॉमेडी फिल्म 'धमाल 4' का ट्रेलर 12 जून को रिलीज कर दिया गया। इस मल्टीस्टारर फिल्म में अजय देवगन के साथ रितेश देशमुख, अरशद वारसी, ईशा गुप्ता, संजीदा शेख, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी और अंजलि आनंद जैसे कलाकार नजर आएंगे। ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय देवगन से पूछा गया कि क्या उन्हें आज भी किसी फिल्म की रिलीज से पहले बॉक्स ऑफिस का दबाव महसूस होता है। इस पर एक्ट ने कहा कि यह बिल्कुल सामान्य बात है और हर कलाकार को अपनी फिल्म रिलीज होने से पहले थोड़ा-बहुत दबाव महसूस होता है। अजय देवगन ने कहा कि जब कोई फिल्म बनाई जाती है तो पूरी कोशिश यही रहती है कि दर्शकों को वह पसंद आए। ऐसे में रिलीज के समय फिल्म की सफलता को लेकर उत्सुकता और दबाव दोनों रहते हैं। उन्होंने कहा, 'जब फिल्म रिलीज होने वाली होती है तो हर कोई प्रेशर में होता है, क्योंकि सभी चाहते हैं कि उनकी मेहनत रंग लाए और दर्शक फिल्म को पसंद करें।'
कब रिलीज होगी धमाल 4
अजय देवगन ने सीक्वल फिल्मों की सफलता पर बात करते हुए कहा कि जब दर्शक किसी फिल्म के किरदारों से जुड़ जाते हैं, तो उसके अगले भाग को भी पसंद करने की संभावना बढ़ जाती है। उन्होंने अपनी हिट फ्रेंचाइजी 'गोलमाल' का उदाहरण देते हुए कहा कि लोगों का किरदारों से जुड़ाव ही सीक्वल फिल्मों को सफल बनाता है।अजय देवगन ने 'धमाल' फ्रेंचाइजी के तीसरे भाग में गुड्डू का किरदार निभाया था और अब वह 'धमाल 4' में भी इसी भूमिका में लौट रहे हैं। ये फिल्म 10 जुलाई को रिलीज होगी। फिल्म को देखने के लिए लोग बेताब हैं।
