बॉलीवुड

Dhadak 2: सिद्धांत-त्रिप्ती स्टारर में हुए 16 बड़े बदलाव, सेंसर बोर्ड ने तब दिखाई हरी झंडी

CBFC Passed Dhadak 2: करण जौहर के बैनर तले बनी सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और त्रिप्ती डिमरी (Triptii Dimri) की 'धड़क 2' (Dhadak 2) का इंतजार दर्शक बड़ी बेताबी से कर रहे हैं। सेंसर बोर्ड ने भी फिल्म में 16 बड़े बदलाव कर इसे रिलीज करने की अनुमति दे दी है।

Image

Dhadak 2

CBFC Passed Dhadak 2: साल 2018 में शशांक खेतान की फिल्म 'धड़क' ने सिनेमाघरों में दस्तक दी थी। इस फिल्म से ईशान खट्टर और जान्हवी कपूर ने अपने करियर की शुरुआत भी की थी। अब लगभग 7 सालों के बाद इसका सीक्वल यानी 'धड़क 2' (Dhadak 2) को निर्माताओं ने सिनेमाघरों में पेश करने का फैसला कर लिया है। इस फिल्म में सिद्धांत चतुर्वेदी (Siddhant Chaturvedi) और त्रिप्ती डिमरी (Triptii Dimri) की जोड़ी बड़े परदे पर दिखाई देगी। इस फिल्म के रिलीज होने से पहले सेंट्रल बोर्डऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने 'धड़क 2' में 16 बदलाव कर इसे हरी झंडी दे दी है।

'धड़क 2' में हुए 16 बड़े बदलाव

डीएनए इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सीबीएफसी ने पॉलिटिकली सेंसिटिव डायलॉग में बदलाव करने के लिए कहा है। फिल्म से जाती और धर्म जैसी संवेदनशील चीजों में भी बदलाव किया गया है। फिल्म से 'धर्म का काम है' को 'पुण्य का काम है' में बदला गया है। फिल्म के गाने में इस्तेमाल हुई तुलसीदास की कविता को भी हटाया गया है। इस तरह के मेकर्स ने लगभग 16 बड़े बदलाव कर 'धड़क 2' को रिलीज करने के लिए हरी झंडी दी है।

सिद्धांत चतुर्वेदी और त्रिप्ती डिमरी की फिल्म 'धड़क 2' को बॉलीवुड के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के बैनर तले बनाया गया है। शाजिया इकबाल के निर्देशन में बनी फिल्म 'धड़क 2' में दीक्षा जोशी, सौरभ सचदेवा और विपिन शर्मा सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस मूवी की रिलीज डेट को लेकर मेकर्स को ओर से अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article