बॉलीवुड

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' देख गदगद हुईं दीपिका पादुकोण, आदित्य धर और टीम को दी बधाई

Deepika Padukone Review 'Dhurandhar': बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' 5 दिसंबर को रिलीज हो गई है। इस मूवी को देखने के बाद दीपिका पादुकोण ने भी रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की है। उन्होंने आदित्य धर और टीम को भी बधाई दी है। दीपिका पदुकोने ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट भी शेयर किया है।

Deepika Padukone Review Ranveer Singh's 'Dhurandhar'

Pic Credit: IMDb

Deepika Padukone Review 'Dhurandhar': आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म 'धुरंधर' को निर्माताओं ने 5 दिसंबर को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज कर दिया है। इस मूवी को चारोंओर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है। फिल्म क्रिटिक्स और दर्शक इसे देखने के बाद तारीफ करते नहीं थक रहे हैं। इस मूवी में रणवीर सिंह के साथ संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और सारा अर्जुन सहित कई कलाकार अहम भूमिका में हैं। बताया जा रहा है कि यह मूवी दिसंबर 1999 के कंधार विमान अपहरण कांड पर केंद्रित है। ऐसे में अब दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' देखने के बाद इसका रिव्यू किया है। दीपिका पादुकोण ने कहा कि उन्हें अपने पति पर गर्व है।

'धुरंधर' की टीम और रणवीर सिंह की दीपिका ने की तारीफ

दीपिका पादुकोण 5 दिसंबर की शाम अपने ऑफिसियल इंस्टाग्राम हैंडल पर 'धुरंधर' देखने के बाद एक पोस्ट लिखा और पति रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा, 'धुरंधर देख ली है। उन 3.4 घंटों का हर मिनट सार्थक है! तो एक फेवर करो और अभी सिनेमा हॉल जाओ! रणवीर सिंह तुम पर बहुत गर्व है! पूरी कास्ट और क्रू को बधाई!'

Deepika Padukone Post for Dhurandhar

Deepika Padukone Post for Dhurandhar

'धुरंधर' देखने के बाद लोगों ने रणवीर सिंह की जमकर तारीफ की है। इस फिल्म के कई स्टिल्स और क्लिप्स सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हर किरदार इस फिल्म की जान है। वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण को आने वाले दिनों में शाहरुख खान की फिल्म 'किंग' में देखा जाएगा। इस मूवी का इंतजार दर्शकों को बड़ी बेसब्री से है।

एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। धुरंधर बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट (Dhurandhar Box Office), मूवी रिव्यु (Dhurandhar Movie Review), और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।

ललित कुमार
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना ... और देखें

End of Article