Deepika Padukone And Ranveer Singh Vacation In New York: बॉलीवुड के मशहूर एक्टर रणवीर सिंह ने अपनी फिल्म 'धुरंधर' से लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है। रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर तूफान मचा दिया है। फिल्म अभी तक 600 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर चुकी है। वहीं वैश्विक स्तर पर भी रणवीर सिंह स्टारर 'धुरंधर' का जादू चालू है। वहीं इस फिल्म की अपार सफलता के बाद रणवीर सिंह अपनी पत्नी दीपिका पादुकोण के साथ वैकेशन मोड पर चले गए हैं। दरअसल, रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) न्यूयॉर्क में वैकेशन एंजॉय करते नजर आए। हाल ही में उनकी कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं, जिसमें वह क्रिसमस में फैंस के बीच दिखाई दिये।
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)की ये तस्वीरें एक फैन के सोशल मीडिया हैंडल से वायरल हुई है। फोटोज में दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपने फैंस के साथ पोज देते नजर आए। उनके चेहरे पर बड़ी सी मुस्कान नजर आई। जहां रणवीर सिंह ब्लैक आउटफिट में दिखाई दिये। वहीं दूसरी ओर दीपिका पादुकोण व्हाइट आउटफिट में नजर आईं। रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की फोटोज साझा करते हुए एक फैन ने सोशल मीडिया हैंडल पर लिखा, "न्यूयॉर्क में इस हीरे जैसे इंसान रणवीर सिंह से मुलाकात हुई। क्या जबरदस्त सरप्राइज और यादगार पल था।"
रणवीर सिंह (Ranveer Singh) और दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone)की तस्वीरें देखकर लोगों ने उन्हें 'क्यूट कपल' का टैग भी दिया। उनकी फोटोज देख एक यूजर ने लिखा, "दीपिका पादुकोण व्हाइट आउटफिट में प्यारी लग रही हैं।" वहीं दूसरे यूजर ने लिखा, "वे शांति में सच में खुश नजर आ रहे हैं।" बता दें कि जहां दीपिका पादुकोण जल्द ही 'किंग' फिल्म में नजर आएंगी। वहीं दूसरी ओर रणवीर सिंह फिल्म 'प्रलय' और 'धुरंधर 2' में मुख्य भूमिका अदा करते नजर आएंगे। दोनों की ही फिल्मों को लेकर फैंस की एक्साइआटमेंट सातवें आसमान पर है।
