Ajay Devgn's De De Pyaar De 2: बॉलीवुड इंडस्ट्री के फेमस एक्टर अजय देवगन इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस मूवी में आर माधवन और मीजान जाफरी की नई कास्टिंग हुई है। इस मूवी को दर्शकों को कॉमेडी का डबल डोज देखने को मिलेगा। 'दे दे प्यार दे 2' (De De Pyaar De 2) की रिलीज से पहले जो खबरें सामने आई है उसके मुताबिक फिल्म में एक 'अंकल डांस सॉन्ग' के लिए अजय देवगन (Ajay Devgn) ने मशहूर रैपर और सिंगर हनी सिंह (Honey Singh) के साथ हाथ मिलाया है। यह गाना दर्शकों के लिए बड़ा सरप्राइज होने वाला है।
'अंकल डांस सॉन्ग' के लिए साथ आए अजय देवगन और हनी सिंह
मेकर्स ने हाल ही में फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' का रोमांटिक ट्रैक 'रात भर' रिलीज किया है, जो फैन्स को बेहद पसंद आ रहा है। ऐसे में अब मेकर्स ने एक और चार्टबस्टर ट्रैक पेश करने वाले हैं, जिसे हनी सिंह द्वारा कंपोज किया जाएगा। यह गाना 'अंक्लस' के लिए परफेक्ट वेडिंग सॉन्ग साबित हो सकता है। मेकर्स हनी सिंह और अजय देवगन के साथ में आने का फिर से इंतजार कर रहे हैं। फैन्स को लग रहा है कि अजय देवगन और हनी सिंह का यह गाना बड़े परदे पर धूम मचा देगा।
इस दिन रिलीज होगी 'दे दे प्यार दे 2'
अजय देवगन की फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' को अंशुल शर्मा ने डायरेक्ट किया है। इस मूवी में अजय देवगन और रकुल प्रीत सिंह की केमिस्ट्री को एक बार फिर बड़े परदे पर देखा जाएगा। फिल्म को टी-सीरीज, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार, और लव फिल्म्स, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने मिलकर प्रोड्यूस किया है। यह मूवी अगले महीने यानी 14 नवम्बर के दिन रिलीज होने वाली है। वैसे आज इस मूवी को देखने के लिए कितने बेताब हैं? इस बारे में आप अपनी राय हमें कमेंट्स के माध्यम से भी दे सकते हैं।
