बॉलीवुड

Year Ender 2024: इस साल इन सेलिब्रिटीज ने दुनिया को कहा अलविदा, 19 साल की सुहानी भटनागर की इस गंभीर बीमारी ने ली जान

Bollywood Celebrities Who Died In 2024: बहुत से सेलेब्स ऐसे होते है जिनसे कोई खास रिश्ता न होते हुए भी उनसे हमें अपनापन महसूस होता है। उनकी सफलता से लेकर विफलता तक सबकुछ हमें पर्सनल फील होता है। ऐसे में हमारें खास और प्रिय सेलेब्स का दुनिया से चले जाना, हमारे दिल में एक अलग-सा खालीपन छोड़ जाता है। आइए आपको बताते है इस साल किन सेलेब्स के दुनिया छोड़ देने से लोग बेहद सदमे में है।

Image

Bollywood Celebrities Died In 2024

Photo : Times Now Digital

Bollywood Celebrities Who Died In 2024: जल्द ही ये साल यानी 2024 खत्म होने वाला है। हर साल की तरह ये साल भी बहुत सी यादें छोड़कर जा रहा है। इस साल भी बहुत से स्टार्स शादी के बंधन में बंधे। तो वहीं कुछ सितारों के घर बच्चों ने जन्म लिया। वहीं कुछ सितारों ने दुनिया को अलविदा भी कहा है। आइए इस साल के खत्म होने से पहले जानते हैं कि 2024 में कौन-कौन से सितारों ने दुनियो को अलविदा कहा। चलिए जानते हैं उन सितारों की लिस्ट।

सुहानी भटनागर

‘दंगल’ फिल्म में बबीता फोगट का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस सुहानी भटनागर का 16 फरवरी 2024 को सिर्फ 19 साल की उम्र में दिल्ली के एम्स अस्पताल में निधन हो गया। वह डर्मेटोमायोसिटिस नामक बीमारी से पीड़ित थीं, यह काफी रेयर डिजीज है।

अतुल परचुरे

जाने-माने हिंदी फिल्म एक्टर अतुल परचुरे का निधन 14 अक्टूबर 2024 को मुंबई में हुआ। वो 'ऑल द बेस्ट' से ‘खट्टा-मीठा तक’कई बेहतरीन फिल्मों में अहम भूमिका में दिखें। अतुल को लोग उनके कमाल के फनी किरदार और बेहतरीन कॉमेडी टाइमिंग के लिए हमेशा याद रखेंगे।

ऋतुराज सिंह

फेमस फिल्म अभिनेता ऋतुराज सिंह का 19 फरवरी 2024 को 59 वर्ष की आयु में मुंबई में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वो ‘सत्यमेव जयते 2’ से लेकर ‘जर्सी’ जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रहे है।

पंकज उधास

मशहूर दिग्गज गायक पंकज उधास ने इस साल की 26 फरवरी को 72 वर्ष की उम्र में आखिरी सांस ली। उन्होनें कई बॉलीवुड फिल्मों मे गजल व गीत गाए है। अधिकतर लोग उन्हे 'दयावान' फिल्म के 'आज फिर तुम पे' से ‘नाम’ फिल्म के ‘चिट्ठी आई है’ जैसे अनेकों बॉलीवुड गानों की वजह से जानते है।

शारदा सिन्हा

बेहद खूबसूरत आवाज की मालकिन 'शारदा सिन्हा' ने दिल्ली के एम्स अस्पताल में 72 वर्ष की आयु में दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके गीतों के बिना छठ पर्व का उत्सव अधूरा सा लगता है। उन्होनें बॉलीवुड में भी कई बेहद और शानदार हिट गाने गाकर दुनियाभर में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। लोग उन्हें फिल्म 'मैंने प्यार किया' के 'कहे तोसे सजना' से लेकर 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के 'तार बिजली के', जैसे कई गानों की वजह से जानते है।

विपिन रेशमिया

एक्टर हिमेश रेशमिया के पिता, प्रसिद्ध संगीत निर्देशक विपिन रेशमिया ने 84 वर्ष की आयु में 18 सितंबर 2024 को दुनिया को छोड़ दिया। उन्होंने ‘इंसाफ की जंग’, ‘द एक्सपोज़’ और ‘तेरा सुरूर’ जैसी फ़िल्में बनाई थीं।

Times Now Navbharat Digital
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article