Suhani Bhatnagar Death: आमिर खान की फिल्म दंगल में छोटी बबीता फोगाट का किरदार निभाने वाली सुहानी भटनागर का निधन हो गया है। एक्ट्रेस महज 19 साल की थीं। एक्ट्रेस के निधन से फैंस बेहद दुखी है। एक्ट्रेस लंबे समय से बीमार थीं। उनका इलाज दिल्ली के एम्स में चल रहा था। लेकिन डॉक्टर उन्हें नहीं बचा पाए। छोटी सी उम्र में सुहानी ने दुनिया को अलविदा कह दिया। एक्ट्रेस की मौत से फैंस सदमे में हैं। एक्ट्रेस की मौत से एंटरटेनमेंट जगत में शोक की लहर है। सुहानी लंबे समय से बीमार थीं।
मिली जानकारी के अनुसार, सुहानी के पैर में कुछ दिनों पहले फ्रेक्चर हुआ था। इसके लिए वो कुछ दवाइयां ले रही थीं। सुहानी को दवाई का रिएक्शन हुआ और उनके पूरे शरीर में पानी भर गया। पिछले कुछ दिनों से वो दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती थीं। तमाम कोशिशों के बावजूद डॉक्टर्स सुहानी को बचा नहीं पाए। सुहानी की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। उनके माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। रिपोर्ट्स के अनुसार, सुहानी का अंतिम संस्कार अजरोंदा स्वर्ग आश्रम में किया जाएगा।
साल 2016 में सुहानी को आमिर खान की फिल्म दंगल से पहचान मिली थी। फिल्म में सुहानी ने छोटी बबीता फोगाट का रोल निभाया था। उनकी एक्टिंग ने लोगों का दिल जीत लिया। सुहानी को एक्टिंग के साथ-साथ डांसिंग और सिंगिंग का भी बहुत शौक था। सुहानी ने फिल्मों के अलावा कई विज्ञापनों में भी काम किया था।
