Kareena Kapoor Khan Daayra Movie: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) पर्सनल लाइफ के साथ-साथ फिल्मों को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। करीना कपूर खान फिल्म 'सिंघम 3' के बाद अपनी कई नई फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने की तैयारी कर रही हैं। इसी बीच करीना कपूर का नाम मेघना गुलजार (Meghna Gulzar) की अपकमिंग फिल्म से जुड़ा है। करीना कपूर और मेघना गुलजार पहली बार साथ काम करने जा रही हैं। इस फिल्म में करीना कपूर बॉलीवुड के नहीं, साउथ के सुपरस्टार के साथ बॉक्स ऑफिस पर गदर काटने वाली हैं। तो चलिए जानते हैं फिल्म का नाम और बाकी डिटेल्स।
दायरा में नजर आएंगी करीना कपूर
एक्ट्रेस करीना कपूर की नई फिल्म का ऐलान हो गया है। एक्ट्रेस जंगल पिक्चर्स (Junglee Pictures) के बैनर तले बन रही फिल्म 'दायरा' (Daayra) में नजर आने वाली हैं। यह एक क्राइम ड्रामा फिल्म है जिसे मेघना गुलजार डायरेक्ट करने वाली हैं। इस फिल्म में करीना कपूर के साथ साउथ के जाने-माने स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन (Prithviraj Sukumaran) भी अहम रोल में नजर आने वाले हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक करीना कपूर की यह फिल्म एक सच्ची और परेशान करने वाली घटना पर आधारित है। इस फिल्म में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन का नया अवतार देखने को मिलने वाले हैं। जिसे दर्शक काफी पसंद करने वाले हैं।
पहली बार साथ काम करेंगे करीना-पृथ्वीराज
फिल्म 'दायरा' में पहली बार करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी नजर आएगी। करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की जोड़ी ने पहले किसी फिल्म में साथ काम नहीं किया है। मेघना गुलजार की फिल्म 'दायरा' कई मायनों में खास होने वाली है। 'दायरा' की स्टोरी से लेकर फ्रेश जोड़ी तक और भी कई चीजें इस फिल्म को खास बनाने वाली हैं। फिल्म 'दायरा' को लेकर आपकी क्या राय है, कमेंट में हमें जरूर बताएं।
