बॉलीवुड

Cocktail 2: कृति सेनन ने इटली में पूरी की फिल्म की शूटिंग, टीम के साथ केक काटकर मनाया कॉकटेल 2 का जश्न

Cocktail 2 Italy Shooting Wrap Up: कृति सेनन की अपकमिंग फिल्म कॉकटेल 2 का सभी को इंतजार है। इस फिल्म की स्टारकास्ट को स्क्रीन पर देखने के लिए फैंस काफी उत्साहित हैं। अब कृति ने अपने फैंस को खुश कर देने वाली न्यूज बताई है। वो यह कि कॉकटेल 2 की आधी शूटिंग पूरी हो गई है।

Image

Image Source: Instagram

Cocktail 2 Italy Shooting Wrap Up: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन( Kriti Sanon) इस समय काफी बिजी है। उनके पास बैक टू बैक प्रोजेक्ट हैं, जिनपर वह काम कर रही है। कृति सेनन जल्द ही कॉकटेल 2 लेकर आ रही है। लोगों के बीच इस फिल्म का काफी बज सुनाई दे रहा है। हो भी क्यों ना यह 2012 की हिट रॉम-कॉम फिल्म का सीक्वल जो है। कुछ दिन पहले कॉकटेल 2 के सेट कुछ फोटोज और वीडियो सामने आई थी। जिसमें कृति सेनन-शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना को साथ में स्पॉट किया गया था। अब कृति सेनन ने खुद फिल्म की शूटिंग से फोटोज शेयर की हैं। जिसमें एक्ट्रेस ने अपने इटली रैपअप की तस्वीरें दिखाई हैं। इटली से शूट खत्म करने के बाद कृति सेनन खुशियां मनाती नजर आ रही है।

कृति सेनन( Kriti Sanon) ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। ये तस्वीरें इटली की हैं, जिसमें कॉकटेल 2 की टीम शूटिंग को खत्म कर रही है। कृति सेनन के साथ लोगों की टीम है और सभी मिलकर केक काट रहे हैं। तस्वीरों में देख सकते हैं, कैसे अभिनेत्री इटली के खाने को एन्जॉय भी कर रही है। इसे पोस्ट करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, "चियाओ मेरी बेलास! और बस इसी तरह हमने #कॉकटेल2 का #दसिसिलियन चैप्टर पूरा कर लिया! धूप, बारिश और अंत में एक खूबसूरत इंद्रधनुष । इन फोटोज में कृति सेनन के साथ कॉकटेल 2 की टीम तो है, लेकिन इसमें शाहिद कपूर और रश्मिका मंदाना मिसिंग हैं।

इससे पहले कृति सेनन( Kriti Sanon) -रश्मिका मँदाना( Rashmika Mandanna) और शाहिद कपूर( Shahid Kapoor) की कुछ वीडियोज वायरल हुई थी। जिसमें तीनों स्टार फिल्म के लिए शूट कर रहे थे। इस मूवी में पहली बार इन तीनों स्टार्स की जोड़ी साथ में काम करती नजर आने वाली है। बात करें कॉकटेल 2 ( Cocktail 2) को बनाने की तो, इसे दिनेश विजान के बैनर तले बनाया गया है। होमी अजदानीय इसे डायरेक्ट कर रहे हैं। यह एक रोमांटिक-कॉमेडी ड्रामा मूवी है। जो साल 2012 में आई फिल्म कॉकटेल का पार्ट 2 है। इसके अलावा कृति सेनन को आप जल्द ही 'तेरे इश्क में' देखने वाले हैं। इस फिल्म का दमदार ट्रेलर भी रिलीज हो गया है।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article