बॉलीवुड

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' के लिए चित्रांगदा सिंह ने कही ऐसी बात, सुनकर 56 इंच का हो जाएगा मेकर्स का सीना

Chitrangda Singh Praise Dhurandhar: हाल ही में जूम से एक्सक्लूसिव बात करते हुए बॉलीवुड इंडस्ट्री की बेहतरीन एक्ट्रेस चित्रांगदा सिंह (Chitrangda Singh) ने आदित्य धर के निर्देशन में बनी रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' की जमकर तारीफ की है। 'बैटल ऑफ गलवान' एक्ट्रेस ने 'धुरंधर' को कम्पलीट फिल्म बताया है।

Image

Pic Credit: Instagram

Chitrangda Singh Praise Dhurandhar: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की चर्चा चारोंओर हो रही है। दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर फिल्म 'धुरंधर' ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर लिया है। ऑडियंस के अंदर भी 'धुरंधर' क देखने का क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। ऑडियंस और बॉलीवुड सेलेब्स लगातार 'धुरंधर' को देखने के बाद इसकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं। ऐसे में अब इंडस्ट्री की खूबसूरत एक्ट्रेसेस में से एक चित्रांगदा सिंह ने भी 'धुरंधर' को लेकर अहम बात कही है। हाल ही में जूम से बात करते हुए चित्रांगदा सिंह ने रणवीर सिंह की 'धुरंधर' को एक कम्पलीट फिल्म बताया है।

'धुरंधर' देख चित्रांगदा ने जाहिर की खुशी

जूम से बात करते हेउ चित्रांगदा सिंह ने कहा, 'एक एक्टर और सिनेमा पर्सन होने के नाते धुरंधर ने मुझे प्रभावित किया है। मुझे लगता है कि हर डिपार्टमेंट की ओर से यह एक शानदार फिल्म है। यह एक ऐसी कम्पलीट फिल्म है, जिसे मैंने काफी समय के बाद देखा है। इस मूवी का स्क्रीनप्ले, डायरेक्शन, आर्ट और सेट्स, कॉस्टयूम सहित सभी चीजें शानदार है। आप लाहौर की महक महसूस कर सकते हैं। आपको ऐसा लगता है कि आप वहां की मार्किट में बैठे हैं।'

जब चित्रांगदा सिंह से पूछा गया कि वो अक्षय खन्ना के साथ काम करना पसंद करेंगी। एक्ट्रेस ने जवाब देते कहा कि अगर मुझे सही मौका मिलता है तो वो अभिनेता के साथ काम करना पसंद करेंगी। बताते चलें अक्षय खन्ना ने फिल्म 'धुरंधर' में रहमान डकैत की भूमिका निभाई है, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद भी किया। फिल्म में रणवीर सिंह और अक्षय खन्ना के अलावा संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी सहित कई कलाकार अहम भूमिकाओं में मौजूद हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो चित्रांगदा सिंह को आने वाले दिनों में सलमान खान की फिल्म 'बैटल ऑफ गलवान' में देखा जाएगा।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article