बॉलीवुड

Chand Mera Dil: अनन्या पांडे और लक्ष्य ने रोमांटिक ड्रामा के लिए कसी कमर, इस दिन से शुरू होगी शूटिंग

Ananya Panday-Lakshay's Chand Mera Dil: अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य (Lakshay) की आने वाली नई फिल्म 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) की घोषणा बीते साल की गई थी। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक इस मूवी की शूटिंग को मार्च में ही शुरू कर दिया जाएगा।

Image

Ananya Panday-Lakshay's Chand Mera Dil

Ananya Panday-Lakshay's Chand Mera Dil: साल 2025 में कई फ्रेश जोड़ियां बड़े परदे पर नजर आने वाली हैं। बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री के मशहूर निर्माता-निर्देशक करण जौहर के बैनर तले बनने जा रही फिल्म 'चांद मेरा दिल' (Chand Mera Dil) में भी अनन्या पांडे और लक्ष्य की फ्रेश जोड़ी को फाइनल किया गया है। इस रोमांटिक-ड्रामा में अनन्या पांडे (Ananya Panday) और लक्ष्य (Lakshay) को देखने के लिए फैन्स भी बेताब हैं। अब दोनों स्टार्स ने फिल्म की शूटिंग शुरू करने के लिए कमर कस ली है।

इस दिन से शुरू की जाएगी 'चांद मेरा दिल' है की शूटिंग

मिड-डे की रिपोर्ट के मुताबिक लगभग तीन महीनों पहले अनन्या पांडे और लक्ष्य स्टारर 'चांद मेरा दिल' का प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू कर दिया गया था। अब निर्माताओं ने इस मूवी की शूटिंग 15 मार्च से शुरू करने की प्लानिंग की है। बताया जा रहा है कि अनन्या पांडे और लक्ष्य की मूवी का पहला शेड्यूल पुणे में होगा। इस फिल्म में लक्ष्य को एक इंजीनियरिंग स्टूडेंट का किरदार निभाते हुए देखा जाएगा। अनन्या-लक्ष्य की यह मूवी लोगों को पसंद आने वाली है।

'चांद मेरा दिल' की घोषणा बीते साल नवंबर में की गई थी। करण जौहर और धर्मा प्रोडक्शन्स ने साथ में मिलकर इस मूवी के कई पोस्टर भी साझा किए थे। वर्कफ्रंट की बात करें तो लक्ष्य ने फिल्म 'किल' में लीड रोल निभाया था। इस मूवी में उनके धांसू एक्शन सीन्स देखने को मिले थे। वहीं दूसरी ओर अनन्या पांडे आने वाले दिनों में फिल्म 'गहराईयां 2' में नजर आ सकती हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article