बॉलीवुड

अमेरिका में रहते हैं Diljit Dosanjh की पत्नी और बेटा, 'चमकीला' की रिलीज से पहले दोस्त ने किया बड़ा खुलासा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 9, 2024, 08:11 PM IST

Diljit Dosanjh Married: फिल्म 'चमकीला' की रिलीज से पहले दिलजीत दोसांझ की लाइफ से जुड़ा एक बड़ा सच सामने आया है। दिलजीत दोसांझ के दोस्त ने खुलासा करते हुए बताया कि एक्टर के पत्नी और बेटा अमेरिका में रहते हैं। इस खुलासे के बाद हर फैंस के साथ-साथ हर क

Image

Instagram

सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ अपनी अपकमिंग फिल्म 'चमकीला' से धमाल मचाने की तैयारी कर रहे हैं। दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'चमकीला' रिलीज होने के पहले कई वजहों से चर्चा में बनी हुई है। लेकिन इसी बीच दिलजीत दोसांझ को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिसने सबको हैरान कर दिया है। दिलजीत दोसांझ की पर्सनल लाइफ को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है। दिलजीत दोसांझ के बारे में अभी तक सबका मानना था कि वो शादीशुदा नहीं हैं। लेकिन अब ये बात एकदम फर्जी साबित हो गई है। दिलजीत दोसांझ के दोस्त ने एक ऐसे सच से पर्दा उठा दिया है, जिसने सबको हैरान कर दिया है।

शादीशुदा हैं दिलजीत दोसांझ

बॉलीवुड और पंजाबी फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने वाले दिलजीत दोसांझ एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। अभी हाल ही में दिलजीत दोसांझ की पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। दिलजीत दोसांझ के दोस्त ने खुलासा करते हुए बताया है कि एक्टर शादीशुदा हैं। इतना ही नहीं दिलजीत दोसांझ का एक बेटा भी है। दिलजीत दोसांझ के दोस्त ने इसका खुलासा इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए किया है। उन्होंने बताया कि एक्टर की पत्नी अमेरिकी इंडियन है। इस खबर ने सबको हैरान कर दिया है। लेकिन आपको बता दें कि अभी तक दिलजीत दोसांझ की पत्नी और बेटे की कोई तस्वीर सामने नहीं आई है। बताया जा है कि 'चमकीला' एक्टर की पत्नी और बेटा अमेरिका में रहते हैं।अमेरिका में रहते हैं Diljit Dosanjh की पत्नी और बेटा, 'चमकीला' की रिलीज से पहले दोस्त ने किया बड़ा खुलासा लेकिन इस खबर के सामने आने के बाद से दिलजीत दोसांझ सोशल मीडिया पर छा गए हैं।

कब रिलीज होगी 'चमकीला'

दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की लीड रोल वाली फिल्म 'चमकीला' बड़े पर्दे पर नहीं ओटीटी पर रिलीज होने वाली है। 'चमकीला' फिल्म इसी महीने यानी 12 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। आपको बता दें कि पहले माना जा रहा था कि दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'चमकीला' बड़े पर्दे पर रिलीज की जाएगी, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article