बॉलीवुड

ब्रेकिंग !! Prabhas ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट किया डीएक्टिवेट? हैरान हुए फैन्स

Is Prabhas's deactivated his Instagram Account: ताजा मिल रही जानकारी के मुताबिक साउथ फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है। इस खबर के वायरल होने से फैन्स काफी हैरान हैं। इतना ही नहीं प्रभास ने भी अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है।

Image

Prabhas

Is Prabhas's deactivated his Instagram Account: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने एक्टर प्रभास (Prabhas) को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। इस खबर से प्रभास के फैन्स को बड़ा झटका लगा है। बताया जा रहा है कि अभिनेता ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया है। हाल ही में प्रभास का इंस्टाग्राम अकाउंट बिना किसी जानकारी या बयान दिए ही इंटरनेट से गायब हो गया है। अभिनेता की प्रोफाइल भी दिखाई नहीं दे रही है। कई लोगों को लग रहा है कि कहीं प्रभास के सोशल मीडिया अकाउंट को हैक तो नहीं कर लिया गया है।

हैरानी की बात यह है कि प्रभास ने अभी तक इंस्टाग्राम अकाउंट डीएक्टिवेट करने को लेकर फेसबुक या किसी भी सोशल मीडिया पर कोई बड़ी जानकारी भी साझा नहीं की है। फेसबुक पर उनका लास्ट पोस्ट अपकमिंग फिल्म 'सलार: पार्ट 1-सीजफायर' (Salaar: Part 1- Ceasefire) की रिलीज डेट को लेकर है, जो 22 दिसंबर के दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रभास इन दिनों अपनी नई फिल्म 'सलार' की रिलीज को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में प्रभास के साथ श्रुति हासन सहित कई एक्टर्स अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई देंगे। इस फिल्म का निर्देशन केजीएफ डायरेक्टर प्रशांत नील ने किया है। प्रभास की 'सलार' की टक्कर शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की अपकमिंग फिल्म 'डंकी' (Dunki) से होती दिखाई देगी। दोनों ही फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर होने जा रहे महाक्लैश को देखने के लिए फैन्स बेताब हैं। शाहरुख खान की फिल्म का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article