बॉलीवुड

कब आ रही है Wanted 2 और Mr. India 2, Boney Kapoor ने बताई अपनी सारी तैयारी

Boney Kapoor give Update on Wanted 2 and Mr. India 2: सलमान खान की वांटेड और अनिल कपूर की मिस्टर इंडिया दोनों अभिनेताओं की फिल्मोग्राफी में दो प्रतिष्ठित परियोजनाएं रही हैं। अब दर्शक उनके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। बोनी कपूर ने अब इसके बारे में अपडेट दी है।

Image

Boney Kapoor give Update on Wanted 2 and Mr. India 2

Boney Kapoor give Update on Wanted 2 and Mr. India 2: फिल्म निर्माता बोनी कपूर( Boney Kapoor) ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बात की। वह जल्द ही नो एंट्री 2 बनाने जा रहे हैं जिसके बारे में उन्होंने स्टारकास्ट की भी घोषणा कर दी है। वहीं अब अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर बोनी ने बात की। इंटरव्यू के दौरान उन्होंने सलमान खान ( Salman Khan ) की वांटेड 2 और अनिल कपूर( Anil Kapoor) की मिस्टर इंडिया 2 के बारे में बात की। आइए आपको बताते हैं कब आ रही हैं ये फिल्में

न्यूज 18 के साथ बात चीत के दौरान बोनी कपूर ने वांटेड 2 और मिस्टर इंडिया 2 पर अपडेट दी है। सलमान खान की वांटेड और अनिल कपूर की मिस्टर इंडिया दोनों अभिनेताओं की फिल्मोग्राफी में दो प्रतिष्ठित परियोजनाएं रही हैं। अब दर्शक उनके सीक्वल का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ''वांटेड, मैंने सलमान से बात की है. मैं नहीं जानता कि ऐसा कब होगा, लेकिन उन्होंने मुझसे वादा किया है कि जब भी मैं निर्णय लूंगा, जब भी मुझे सही स्क्रिप्ट मिलेगी, वह इसे करेंगे। मैंने उनसे कहा, 'मैं वांटेड बना रहा हूं, क्या आप इसका हिस्सा बनेंगे?' उन्होंने कहा, 'हां।

मिस्टर इंडिया के सीक्वल के बारे में बोनी ने कहा, ''मैंने एक बड़े विदेशी स्टूडियो के साथ कुछ बैठकें की हैं, जो हमारे साथ हाथ मिलाते नजर आ रहे हैं। यह एक विदेशी स्टूडियो, ज़ी और मेरे लिए एक सहयोग हो सकता है। यह सीक्वल नहीं हो सकता है, यह सिर्फ रीबूट या कुछ भी हो सकता है। एक बार फिर मिस्टर इंडिया बनाने का विचार है। यह इस वर्ष हो सकता है या अगले वर्ष हो सकता है। इस तरह की फिल्म की योजना एक झटके में नहीं बनाई जा सकती।”

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठ author

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह ... और देखें

End of Article