बॉलीवुड

मां निर्मल कपूर की मृत्यु के 13वें दिन बोनी कपूर ने बयां किया दिल का दर्द, बोले 'वो आवाज से बता देती थीं...'

Boney Kapoor on Mother Nirmal's Death: भारतीय निर्माता बोनी कपूर (Boney Kapoor) ने हाल ही में अपनी मां निर्मल कपूर (Nirmal Kapoor Death) को खोया है। निर्मल कपूर की मृत्यु के 13वें दिन बोनी कपूर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपना दुख व्यक्त किया है। बोनी कपूर ने कहा है कि उन्होंने केवल मां को ही नहीं खोया है, बल्कि उनकी जिंदगी से एक ऐसा इंसान चला गया है, जो उनके लिए सबकुछ था।

Image

Boney Kapoor Niraml Kapoor

Boney Kapoor on Mother Nirmal's Death: बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने निर्माता बोनी कपूर ने 2 मई के दिन अपनी मां निर्मल कपूर को खो दिया। 90 साल की उम्र में निर्मल कपूर ने दुनिया से विदा ले ली। निर्मल कपूर काफी समय से बीमार चल रही थीं, जिस कारण उनका इलाज चल रहा था। उम्र की वजह से निर्मल कपूर बीमारी से जंग हार गईं और परिवार को पीछे छोड़कर चल बसी। निर्मल कपूर की मृत्यु के बाद कपूर खानदान में एक खालीपन पैदा हो गया है, जो सालों तक कोई नहीं भर पाएगा। निर्माता बोनी कपूर ने मां की मृत्यु के 13 दिन बाद सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि उन्होंने केवल मां नहीं खोई है बल्कि वो इंसान भी को दिया है, जो उनकी आवाज सुनकर बता देता था कि दिन कैसा गया है?

बोनी कपूर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा है, 'आज मेरी मां को गुजरे 13 दिन हो गए हैं। आज हम अपनी मां को याद कर रहे हैं और उनके व्यक्तित्व को कुछ शब्दों में बयां कर रहे हैं। जब आप अपनी मां को खोते हैं तो सबकुछ बदल जाता है। आप केवल पैरेंट को नहीं खोते हैं बल्कि उस इंसान को खो देते हैं, जिसके सामने आप फिर से बच्चे बन जाते थे। वो इंसान जो दुनिया के सामने सख्त रहता था लेकिन आपके लिए सॉफ्ट हो जाता था। वो आपकी सारी फीलिंग्स सुनता था। वो इंसान जो खुद से भी पहले आपको रखता था, जिसकी समझ आपको बड़े होकर आती है। मां के जाने के बाद घर में सूनापन पैदा हो जाता है क्योंकि अब कोई कॉल करके ये नहीं पूछेगा कि तुमने खाना खाया या नहीं?'

'मां के जाने के बाद उसकी जगह कोई नहीं भर सकता है। काश मैंने उनके साथ ज्यादा वक्त बिताया होता... उन्हें थोड़ा और शुक्रिया कहा होता। मां के जाने के बाद आप कुछ नहीं कर सकते हैं। एक काम जो आपके हाथ में है, वो ये कि आप उन्हें अपने कामों से गर्व महसूस करवा सकते हैं।'

Rahul Sharma
राहुल शर्माauthor

राहुल शर्मा एंटरटनमेंट जर्नलिज्म में 13 वर्षों का समृद्ध अनुभव रखते हैं। वह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम के लीड के रूप में काम कर रहे हैं। जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा करने वाले राहुल अब तक 14,000 से अधिक लेख लिख चुके हैं। अपने करियर के दौरान उन्होंने कई बड़े बॉलीवुड और टीवी सितारों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं, साथ ही प्रभावशाली फिल्म रिव्यू, फीचर स्टोरीज और रोचक थ्रोबैक आर्टिकल भी लिखे हैं। उनकी लेखन शैली में गहराई, सहजता और इंडस्ट्री की गहरी समझ साफ झलकती है। राहुल को फिल्में देखना, नई जगहों की यात्रा करना और किताबें पढ़ना बेहद पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता और कंटेंट गुणवत्ता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article