Bobby Deol To Star in YRF Spy Universe: बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) के साथ इस समय इंडस्ट्री का हरकोई डायरेक्टर काम करना चाहता है। बीते कुछ महीनों में बॉबी देओल की लोकप्रियता में भारी बढ़ोतरी हुई है। बॉबी देओल को 2023 में रिलीज हुई फिल्म 'एनिमल' में देखा गया था। इस फिल्म में बॉबी पाजी को विलेन के रोल में लोगों ने खूब पसंद किया। फिल्म भी बॉक्स ऑफिस ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। 'एनिमल' में बॉबी देओल की एक्टिंग को देखने के बाद अब वाइआरएफ ने स्पाई यूनिवर्स के लिए अभिनेता को कास्ट करने का मन बना लिया है। फिल्म में बॉबी देओल को आलिया भट्ट और शार्वरी वाघ के साथ लीड रोल में देखा जाएगा।
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक बॉबी देओल को वाईआरएफ की फीमेल स्पाई यूनिवर्स में विलेन के रोल में देखा जाएगा। इस फिल्म में आलिया भट्ट और शार्वरी वाघ की एंट्री पहले ही हो गई है। 'एनिमल' के बाद अब बॉबी देओल के हाथ वाईआरएफ की बड़ी फिल्म लगी है। पेपरवर्क पूरा हो गया है और बॉबी देओल भी इस फिल्म का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित हैं। बॉबी देओल साल 2024 के सेकंड हाफ में फिल्म की शूटिंग का हिस्सा होंगे।
वर्कफ्रंट की बात करें तो वाईआरएफ की स्पाई यूनिवर्स के अलावा बॉबी देओल के पास साउथ सुपरस्टार सूर्या की 'कंगुवा' भी है। इस फिल्म में बॉबी देओल को विलेन के रोल में देखा जाएगा। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म टीजर जारी किया था, जिसमें बॉबी देओल काफी खतरनाक लुक में नजर आए।
