बॉलीवुड

Bobby Deol को इस वजह से संदीप वांगा ने किया था Animal में कास्ट, बोले- बेकारी के दिन काम आ गए

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 9, 2023, 11:47 AM IST

बॉबी देओल को फिल्म एनिमल के लिए फैंस का भरपूर प्यार मिल रहा है। फिल्म में एक्टर की जबरदस्त एक्टिंग ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। एक्टर ने हाल ही में बताया कि कैसे संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल में काम मिला?

Image

Bobby Deol (credit pic: instagram)

संदीप रेड्डी वांगा (Sandeep Reddy Vanga) की फिल्म एनिमल (Animal) बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही हैं। फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor), रश्मिका मंदाना (Rashmika Mandanna), बॉबी देओल (Bobby Deol) और अनिल कपूर (Anil Kapoor) ने मुख्य भूमिका निभाई हैं। फिल्म में बॉबी के किरदार अबरार हक को दर्शकों ने खूब पसंद किया। एक्टर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि कैसे उन्हें संदीप वांगा की फिल्म एनिमल में कास्ट किया गया। इसके पीछे की कहानी बेहद दिलचस्प है। बॉबी ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में बताया कि जब वो सेलिब्रिटी क्रिकेट लीग खेल रहे थे तब उनकी एक फोटो क्लिक की गई थी। उन्होंने बताया कि उनके पास कुछ खास काम नहीं था।

एक्टर ने कहा- बेकारी के दिन काम आ गए

जब मैं पहली बार संदीप से मिला था तो उन्होंने मुझे मेरी वो फोटो दिखाई थी। आज भी वो फोटो मेरे फोन में है। उस फोटो में मेरे जबरदस्त एक्सप्रेशन की वजह से मुझे फिल्म में कास्ट किया गया। एक्टर ने आगे कहा कि बेकारी के दिन काम आ गए।

एक्टर ने आगे बताया कि एनिमल का शूट चल रहा था इस दौरान एक सीन में मेरी एक्टिंग देखने के बाद सेट पर मौजूद सभी लोगों ने तालियां बजाई। मैंने संदीप से पूछा कि क्या हुआ उन्होंने कहा कि तुमने अवॉर्ड विनिंग परफॉर्मेंस दी है। एक्टर ने कहा कि मुझे कुछ समय के लिए यकीन नहीं हुआ। एनिमल में बॉबी के काम को लोगों ने खूब पसंद किया है। फिल्म में भले ही उनके कम स्पेस दिया गया है लेकिन एक्टर ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से दर्शकों के दिल में अमिट छाप छोड़ी है।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article