टीवी मसाला

Tejasswi Prakash को बोल्ड अंदाज में देख भड़के यूजर्स, सोशल मीडिया पर यूजर्स ने कहा- 'बेशर्म'

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Dec 9, 2023, 11:09 AM IST

Tejasswi Prakash Trolled Social Media: नागिन फेम तेजस्वी प्रकाश हाल ही में एक इवेंट में शामिल हुई थीं। एक्ट्रेस इवेंट में थाई स्लिट ड्रेस में नजर दिखाई दी थीं। एक्ट्रेस का बोल्ड लुक सोशल मीडिया यूजर्स को पसंद नहीं आया। यूजर्स एक्ट्रेस को इंटरनेट पर बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं।

Image

Tejasswi Prakash (credit pic: instagram)

Tejasswi Prakash Trolled Social Media: टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। नागिन एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं हैं। एक्ट्रेस हाल ही में मुंबई में एक इवेंट में नजर आईं। इवेंट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इवेंट में एक्ट्रेस ब्लैक कलर की थाई स्लिट ड्रेस में दिखाई दीं। एक्ट्रेस के बोल्ड लुक ने फैंस का ध्यान खींचा। एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज फैंस को पसंद नहीं आया। सोशल मीडिया यूजर्स एक्ट्रेस को सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल कर रहे हैं।

तेजस्वी वीडियो में ब्लैक आउटफिट में नजर आईं। इवेंट से एक्ट्रेस की तस्वीरें वायरल हो रही हैं। फैंस को एक्ट्रेस का बोल्ड अंदाज बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक्ट्रेस के ड्रेस में वन साइड थाई स्लिट डिजाइन था। एक्ट्रेस ने अपने लुक को इयरकफ और ब्रेसलेट के साथ पेयरअप किया था।

सोशल मीडिया पर ट्रोल हुईं तेजस्वी प्रकाश

फैंस एक्ट्रेस को जमकर खरी खोटी सुना रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, बिल्कुल बकवास ड्रेस है। दूसरे यूजर ने लिखा, उर्फी को फेल करने के चक्कर में हैं। तीसरे यूजर ने लिखा, फैशन के नाम पर कुछ भी पहनते हैं। चौथे यूजर ने लिखा, घटिया ड्रेसिंग सेंस। एक्ट्रेस को ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता है। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो तेजस्वी करण कुंद्रा के शो Temptation Island में नजर आने वाली हैं। तेजस्वी शो में बतौर गेस्ट नजर आएंगी। इस शो को करण कुंद्रा और मौनी रॉय मिलकर होस्ट कर रहे हैं।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article