Bobby Deol Post: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र की मौत से सबको जोर का झटका लगा है। 24 नवम्बर 2025 के दिन धर्मेंद्र ने अपनी आखिरी सांस ली। बॉलीवुड से लेकर साउथ तक के बड़े स्टार्स ने धर्मेंद्र को दिल से श्रद्धांजलि दी। उनको अंतिम विदाई देने सलमान खान, शाहरुख खान अमिताभ बच्चन समेत कई बड़े स्टार्स पहुंचे। आज धर्मेंद्र का जन्मदिन है, सनी देओल और बॉबी देओल ने सोचा था कि वे लोग धर्मेंद्र का जन्मदिन धूमधास से मनाएंगे। हालांकि नियति की इच्छा कुछ थी और धर्मेंद्र ने बीते महीने सबको अलविदा कह दिया। इस बीच बॉबी देओल ने अपने पिता को याद करते हुए भावुक कर देने वाला पोस्ट किया है। आइए नजर डालते है इसपर...
बॉबी देओल ने धर्मेंद्र पर लुटाया प्यार
बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक पोस्ट शेयर किया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में हर तरफ वायरल हो रहा है। इस पोस्ट में बॉबी देओल और धर्मेंद्र साथ में नजर आ रहे हैं। बॉबी देओल ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे प्यारे पापा और सबके प्यारे धर्म… दुनिया में इतना प्यार किसी ने नहीं दिया जितना आपने हमें दिया। हर मुस्कान में साथ निभाया, हर मुश्किल में हाथ थामा। आपने स्टार बनते हुए भी सबका हाथ थामा, किसी का नहीं छोड़ा। पंजाब के डांगो का, साहनेवाल का, भारत का झंडा गर्व से लहराया। ही-मैन आप सबके हो, लेकिन बचपन से मेरे हीरो आप ही हो। आपसे ही सपने देखना, आत्मविश्वास सीखा, आपके संस्कार से हम देओल बने। दिल हो तो आपके जैसा, जुनून हो तो आपके जैसा, प्यार करो तो आपके जैसा। पापा हो आप मेरे, लेकिन धर्म हो आप सबके। गर्व है कि आपका बेटा हूं। जन्मदिन मुबारक मेरे कीमती पापा। हमेशा प्यार करता रहूंगा।
हेमा मालिनी ने कही ये बात
बॉलीवुड की ड्रीम गर्ल ने धर्मेंद्र को याद करते हुए लिखा, 'मेरे प्यारे दिल को जन्मदिन मुबारक आपको गुजरे हुए 2 हफ्ते हो चुके हैं। दिल टूटा हुआ है, धीरे-धीरे टुकड़े जोड़ रही हूं, जिंदगी फिर से बनाने की कोशिश कर रही हूं पर ये जानकर सुकून मिलता है कि आप आत्मा से हमेशा मेरे साथ हो। हमारे साथ बिताए वो सारे खुशी भरे पल कभी मिटाए नहीं मिटेंगे। बस उन्हें याद करके ही इतना सुकून और खुशी मिलती है। भगवान का शुक्रिया अदा करती हूं कि उन्होंने हमें इतने प्यारे साल साथ दिए, हमारी दो खूबसूरत बेटियां दीं जो हमारे प्यार की निशानी हैं, और ढेर सारी यादें दीं जो मेरे दिल में हमेशा जिंदा रहेंगी। आपके जन्मदिन पर दुआ करती हूं कि ऊपर वाला आपको वो सारी शांति और खुशी दे जिसके आप हकदार है। जन्मदिन मुबारक मेरे प्यारे। हमारा वो साथ वाला वक्त हमेशा मेरे साथ है।'
