Bandar Release Date: बॉलीवुड के धांसू एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) अपनी धांसू एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने एक से एक फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। उनकी मूवी एनिमल ने तो बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया था। अब सभी की नजरें बॉबी देओल की अपकमिंग फिल्म बंदर (Bandar) पर टिकी हुई है। इस बीच फिल्म बदंर के ट्रेलर रिलीज डेट को लेकर एक नया अपडेट सामने आया है। आइए नजर डालते है इस रिपोर्ट पर... (ये भी पढ़ें-'धुरंधर 2' की कमर तोड़ देंगी Bobby Deol की ये 5 फिल्में, हड्डियोंकी तरह टूटेगा हर रिकॉर्ड)
फिल्म बंदर का ट्रेलर इस दिन होगा आउट
साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में शामिल बंदर को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त बज बना हुआ है। फिल्म की हर नई अपडेट लोगों की एक्साइटमेंट को और बढ़ा रही है। खास बात यह है कि इस फिल्म के जरिए बॉबी देओल और अनुराग कश्यप पहली बार साथ काम कर रहे हैं। फिल्म का धमाकेदार टीजर और पहला गाना पहले ही सोशल मीडिया पर खूब चर्चा बटोर चुके हैं। टीजर में बॉबी देओल का अलग अंदाज, रेट्रो रॉकस्टार लुक, दमदार विजुअल्स और फिल्म की डार्क दुनिया ने लोगों का ध्यान खींचा। फिल्म की कहानी काफी इंटेंस और रहस्यमयी नजर आ रही है। अब मेकर्स 21 मई को फिल्म का बड़ा और धमाकेदार ट्रेलर रिलीज करने की तैयारी कर रहे हैं। माना जा रहा है कि ट्रेलर में फिल्म की दुनिया की और भी गहरी झलक देखने को मिलेगी।
बॉबी देओल इस दिन सिनेमाघरों में मचाएंगे धमाल
फिल्म में बॉबी देओल के अलावा सान्या मल्होत्रा, राज बी शेट्टी, सपना पब्बी, सबा आजाद, ऋद्धि सेन, जितेंद्र जोशी, इंद्रजीत और नागेश भोसले जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। बंदर का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है। वहीं इसकी कहानी सुदीप शर्मा और अभिषेक बनर्जी ने लिखी है, जो पाताल लोक, कोहरा और उड़ता पंजाब जैसी चर्चित प्रोजेक्ट्स से जुड़े रहे हैं। बॉबी देओल की फिल्म बंदर 5 जून 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस फिल्म को देखने के लिए सभी लोग बेताब हैं।
