बॉलीवुड

Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में कैद होंगे 'लॉक अप' के विनर Munawar Faruqui !! जानिए पूरा सच

Munawar Faruqui Will Enter in Bigg Boss 17: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) को लेकर मिल रही ताजा जानकारी के मुताबिक अब इस शो में कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉक अप' के विनर रहे मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) नजर आ सकते हैं।

Image

Munawar Faruqui and Salman khan

Munawar Faruqui Will Enter in Bigg Boss 17: बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान (Salman Khan) के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) को शुरू होने में कुछ दिन रह गए हैं। शो के कई प्रोमोज ने रिलीज होने के बाद फैन्स की बेताबी बढ़ा दी है। इतना ही नहीं इस समय 'बिग बॉस 17' शो में हिस्सा लेने जा रहे सेलेब्स को लेकर खूब सुर्खियां भी बटोर रहा है। बीते कई दिनों में शो में हिस्सा लेने जा रहे कई सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं लेकिन मेकर्स ने अभी तक शो के कंटेस्टेंट्स की लिस्ट जारी नहीं की है। अब जो रिपोर्ट्स सामने आई हैं उनके मुताबिक 'बिग बॉस 17' में कंगना रनौत के रिएलिटी शो 'लॉक अप' के विनर रहे मुनव्वर फारुकी (Munawar Faruqui) हिस्सा ले सकते हैं।

बिग बॉस तक के ट्वीट के मुताबिक मुनव्वर फारुकी जल्द ही सलमान खान के रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में नजर आ सकते हैं। मुनव्वर फारुकी को आखिरी बार कंगना रनौत के शो 'लॉक अप' में देखा गया था। इस शो में मुनव्वर फारुकी ने लोगों का दिल जीतने के बाद विनर की ट्रॉफी भी अपने नाम की थी। बता दें मुनव्वर फारुकी की ओर से अभी तक इन रिपोर्ट्स पर कोई रिएक्शन नहीं आया है।

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मुनव्वर फारुकी के अलावा सलमान खान के शो 'बिग बॉस 17' में अंकिता लोखंडे, विक्की जैन, ईशा मालवीय, शफक नाज, अरमान मलिक, पायल मलिक, अनुराग डोभाल और हर्ष बेनीवाल जैसे कई सेलेब्स बतौर कंटेस्टेंट्स नजर आ सकते हैं।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article