बॉलीवुड

BIFFES: बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 1 मार्च से, दिखाई जाएंगी 60 देशों की कुल 200 फिल्में

16th Bengaluru International Film Festival 2025: 16वें बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का जल्द ही आजोयन किया जाने वाला है। आयोजन कर्नाटक सरकार के लिए कर्नाटक चलनचित्र अकादमी द्वारा किया जा रहा है। 16वें बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 1 मार्च से लेकर 8 मार्च तक किया जाएगा। लोग इस पल का हिस्सा बनने के लिए बेताब है।

Image

16th Bengaluru International Film Festival 2025

16th Bengaluru International Film Festival 2025: 16वें बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का दर्शक बेस्रबी से इंतजार कर रहे हैं। 16वें बेंगलुरु अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (बीआईएफएफएस) बैंगलोर के राजाजीनगर में होने वाला है। आयोजन कर्नाटक सरकार के लिए कर्नाटक चलनचित्र अकादमी द्वारा किया जा रहा है। इस दौरान ओरियन मॉल में पीवीआर सिनेमा के 11 स्क्रीन पर 60 देशों की 200 से अधिक फिल्में दिखाई जाएंगी। इस शानदार पल का हिस्सा बनने के लिए लोग बेताब है।

16वें बेंगलुरु अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का आयोजन 1 मार्च से लेकर 8 मार्च तक किया जाएगा। इस महोत्सव में फिल्म निर्माता गुरु दत्त, राज कपूर और ऋत्विक घटक और लोकप्रिय कन्नड़ एक्टर के.एस. अश्वथ को श्रद्धांजलि दी जाएगी। बिफेस गिरीश कासारावल्ली की राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता घटश्रद्धा के रेस्टोरेड वर्शन को भी स्क्रीन करने के लिए तैयार किया गया है। फिल्म हेरिटेज फाउंडेशन ने मार्टिन स्कोर्सेज के द फिल्म फाउंडेशन के वर्ल्ड सिनेमा प्रोजेक्ट के साथ मिलकर 1977 की कन्नड़ फिल्म को 2024 में रेस्टोरेड किया है। अंकुर (1974), निशांत (1975), भूमिका (1977), मंथन (1976) और मम्मो (1994) श्याम बेनेगल की कुछ फिल्में हैं, जिन्हें इस महोत्सव में दिखाया जाएगा। बता दें श्याम बेनेगल का 23 दिसंबर, 2024 को 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

कितनी है रजिस्ट्रेशन फीस

फेस्टिवल के लिए रजिस्ट्रेशन आधिकारिक वेबसाइट Biffes.org पर हो रहे हैं। आम जनता को रजिस्ट्रेशन के लिए 800 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि फिल्म उद्योग के लोगों और फिल्म सोसायटी के सदस्यों, छात्रों और वरिष्ठ नागरिकों को 400 रुपये का भुगतान करना होगा।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article