बॉलीवुड

Bhool Chuk Maaf: राजकुमार राव-वामिका गब्बी की फिल्म रिलीज न होने पर गुस्साए फैंस, सोशल मीडिया पर ट्रेंड हुआ "भूल चूक नॉट माफ"

Bhool Chuk Not Maaf Trending : राजकुमार राव-वामिका गब्बी की फिल्म भूल चूक माफ रिलीज न होने से फैंस गुस्से में नजर आ रहे हैं। लोग सोशल मीडिया पर हर जगह कॉमेंट कर रहे हैं और लिख रहे हैं कि फिल्म को दोबारा रिलीज करो। जिसके बाद ट्विटर पर भूल चूक नॉट माफ ट्रेंड कर रहा है।

Image

Bhool Chuk Not Maaf Trending

Bhool Chuk Not Maaf Trending : राजकुमार राव ( Rajkumar Rao ) और वामिका गब्बी( Wamiqa Gabbi) की फिल्म भूल चूक माफ( Bhool Chuk Maaf) आज थिएटर्स में रिलीज होने वाली थी, जिसे रोक दिया गया। देश में युद्ध के हालात जैसी स्थिति देखते हुए मेकर्स ने यह फैसला लिया। फिल्म के लिए स्टार्स जमकर प्रमोशन कर रहे थे। वहीं लोगों ने एडवांस में टिकट भी खरीद ली थी। अब जैसे ही मेकर्स ने इसकी रिलीज रोकी गुस्साए लोगों ने अपना गुस्सा सोशल मीडिया पर निकाला अब लोग भूल चूक नॉट माफ को ट्रेंड कर रहे हैं।

दरअसल कल मैडॉक फिल्मस( Maddock Films) ने फैंस के साथ अपडेट शेयर की थी। भूल चूक माफ को थिएटर में रिलीज न करने का फैसला करते हुए मेकर्स ने इसे शेयर किया था। दरअसल भारत और पाकिस्तान के बीच चल रही तनातनी के चलते मेकर्स ने इसे सीधा ओटीटी पर रिलीज करने का फैसला किया था। लेकिन लगता है अब यह फैंस को पसंद नहीं आया। इसलिए ट्विटर पर भूल-चूक नॉट माफ ट्रेंड कर रहा है। लोग कह रहे हैं कि आपने हमारे साथ धोखा किया।

एक यूजर ने लिखा है 'जब सिनेमाघर मुश्किल में तब हमारा सहारा लिया, लेकिन अब इसका इनाम तो दो, तुमने धोखा किया"। एडवांस बुकिंग करने वाले फैंस टिकट के पैसे वापिस मांग रहे हैं।

एक अन्य यूजर ने लिखा कि आप थिएटर लवर्स को इग्नोर करते हो। फिर लॉयलटी की मांग करते हो।

लोगों का कहना है फिल्म को थिएटर में रिलीज करो। बता दें कि अब फिल्म 16 मई 2025 को अमेजन प्राइम पर रिलीज की जाएगी। फिल्म में राजकुमार राव-वामिका गब्बी के अलावा संजय मिश्रा, सीमा पहवा जैसे स्टार्स हैं।

archana vashisht
अर्चना वशिष्ठauthor

अर्चना वशिष्ठ पिछले तीन वर्षों से मीडिया इंडस्ट्री का हिस्सा रही हैं। उन्हें ट्रेंडी और एंगेजिंग स्टाइल में एंटरटेनमेंट खबरें लिखना बेहद पसंद है। वह अब तक 3200 से अधिक आर्टिकल लिख चुकी हैं। अर्चना बॉलीवुड की स्पाइसी गॉसिप, ट्रेंडिंग अपडेट्स, और स्टार्स के इंटरव्यू खोजने और उन्हें रोचक तरीके से प्रस्तुत करने में हमेशा आगे रहती हैं। अर्चना को यात्रा करना, किताबें पढ़ना और डांस करना पसंद है, जो उनकी रचनात्मकता को और निखारते हैं।

और पढ़ें
End of Article