बॉलीवुड

Bhediya Box Office Day 7: पहले हफ्ते में 50 करोड़ भी पार नहीं कर पाई वरुण धवन की फिल्म, देखें फिल्म का टोटल कलेक्शन

Bhediya Box Office Day 7: वरुण धवन और कृति सेनॉन की फिल्म 'भेड़िया' को बॉक्स ऑफिस पर रिलीज हुए एक हफ्ता हो गया है। ये फिल्म अपने पहले हफ्ते में बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ की कमाई करने में असफल रही है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 42 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है।

Image

Bhediya Box Office

Bhediya Box Office Day 7: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन (Varun Dhawan) और एक्ट्रेस कृति सेनॉन (Kriti Sanon) की फिल्म 'भेड़िया' (Bhediya) को सिनेमाघरों में रिलीज हुए एक हफ्ता पूरा हो गया है। इस फिल्म के मुकाबले अजय देवगन और तब्बू की 'दृश्यम 2' बॉक्स ऑफिस पर धांसू कमाई कर रही है। 'भेड़िया' के कलेक्शन की बात करें तो एक हफ्ता होने के बाद भी ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ आंकड़ा पार नहीं कर पाई है। फिल्म को ऑडियंस और क्रिटिक्स से अच्छे रिव्यू मिले थे लेकिन इसका फायदा फिल्म के कलेक्शन में कहीं दिखाई नहीं दे रहा है। तो चलिए फिल्म के पहले हफ्ते की कमाई के नंबर्स पर एक नजर डालते हैं।

ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने वरुण धवन स्टारर 'भेड़िया' के पहले की कमाई के आंकड़े अपने ट्विटर हैंडल पर जारी कर दिए हैं। फिल्म ने रिलीज के दिन 7.48 करोड़ रुपये की कमाई की थी। शनिवार को फिल्म ने 9.57 करोड़ रुपये कमाए थे। रविवार को इसने 11.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सोमवार को 3.85 करोड़ रुपये, मंगलवार के दिन 3.45 करोड़ रुपये, बुधवार के दिन 3.20 करोड़ रुपये और गुरुवार के दिन 'भेड़िया' 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। वरुण धवन और कृति सेनॉन की 'भेड़िया' ने फर्स्ट वीक में 42.05 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।

अमर कौशिक के निर्देशन में बनी वरुण धवन और कृति सेनॉन की 'भेड़िया' में दीपल डोबरियाल और अभिषेक बनर्जी भी अहम भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। इस हॉरर कॉमेडी से उम्मीद थी कि फिल्म पहले हफ्ते में 50 करोड़ का बड़ा आंकड़ा पार कर लेगी। हालांकि अजय देवगन की 'दृश्यम 2' से 'भेड़िया' की कमाई काफी प्रभावित हुई है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण धवन की 'भेड़िया' दूसरे वीकेंड पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने में कामयाब हो सकती है।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article