बॉलीवुड

Besharam Rang Song: दीपिका पादुकोण-शाहरुख खान की बोल्ड केमिस्ट्री ने हिलाया इंटरनेट, देखें वीडियो

Besharam Rang Song Released: बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की अपकमिंग फिल्म 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग' मेकर्स ने रिलीज कर दिया है। गाने में दीपिका पादुकोण का बोल्ड अवतार देखने के बाद लोगों के पसीने छूट गए हैं। फैन्स शाहरुख-दीपिका की केमिस्ट्री को पसंद कर रहे हैं।

Image

Shah Rukh Khan and Deepika Padukone

Shah Rukh Khan's 'Pathaan' Song Besharam Rang out: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) की मच अवेटेड फिल्म 'पठान' (Pathaan) लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। कुछ दिनों पहले मेकर्स ने फिल्म के कई पोस्टर्स एक साथ रिलीज किए थे, जिन्हें देख फैन्स के बीच फिल्म को देखने का उत्साह और भी बढ़ गया है। ऐसे में अब मेकर्स ने फिल्म का पहला गाना 'बेशरम रंग' यूट्यूब पर रिलीज कर दिया है। इस गाने में दीपिका पादुकोण के बोल्ड और दिलकश अवतार ने इंटरनेट पर तहलका मचा दिया है।

रिलीज हुआ 'पठान' का पहला गाना 'बेशरम रंग'

सोमवार के दिन शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की 'पठान' के निर्माताओं ने फिल्म का पहला गाना 'बेशरम रंग' जारी कर दिया है। इस गाने में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री नजर आ रही रही है। इतना ही नही गाने में दीपिका पादुकोण एक के एक बोल्ड बिकिनी और मोनिकिनी लुक में दिखाई दी हैं। दीपिका के इन लुक्स को देखने के बाद इंटरनेट पर फैन्स तारीफ किए बिना खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। इस गाने को शिल्पा राव, कारालिसा मोंटेयरो और विशाल- शेखर की जोड़ी ने मिलकर गाया है। गाने के बोल कुमार ने लिखे हैं। यहां देखिए गाने का वीडियो...

'पठान' की सफलता के लिए मां वैष्णो देवी के मंदिर पहुंचे शाहरुख

शाहरुख खान को हाल में मां वैष्णो देवी के मंदिर में माथा टेकते हुए देखा गया है। कहा जा रहा है कि शाहरुख खान मां वैष्णो देवी के दरबार अपनी आने वाली फिल्म 'पठान' की सफलता के लिए प्रार्थना करने पहुंचे हैं। इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। फिल्म में शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण के अलावा जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में दिखाई देंगे। फिल्म अगले साल 25 जनवरी के दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article