बॉलीवुड

Shah Rukh Khan की बढ़ी मुश्किलें! डंकी की शूटिंग के दौरान हुआ विरोध प्रदर्शन, लगे जय श्री राम के नारे!

  • Authored by: माधव शर्मा
  • Updated Dec 17, 2022, 03:15 PM IST

Besharam Rang controversy: शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) के गाने बेशरम रंग के रिलीज होते ही विवाद खड़ा हो गया है। लोग गाने में दीपिका के पहनावे पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि गाने में अश्लीलता दिखाई गई है और यह एक धर्म विशेष के खिलाफ है।

Image

Shah Rukh Khan and Deepika Padukone

KEY HIGHLIGHTS
  • बेशरंम रंग गाने को लेकर बढ़ी शाहरुख खान की मुश्किलें।
  • शाहरुख खान की फिल्म के शूट में आई रुकावट।
  • हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने जमकर किया विरोध प्रदर्शन।

Besharam Rang controversy: शाहरुख खान की फिल्म पठान (Pathaan) के गाने बेशरम रंग (Besharam Rang) के रिलीज होते ही विवाद खड़ा हो गया है। लोग गाने में दीपिका के पहनावे और जिस रंग के एक्ट्रेस ने कपड़े पहने हैं उसपर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों का मानना है कि गाने में अश्लीलता दिखाई गई है और यह एक धर्म विशेष के खिलाफ है। इंडस्ट्री के तमाम लोगों के सपोर्ट के बावजूद शाहरुख खान की फिल्म के खिलाफ विरोध कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कई नेताओं से लेकर संगठन फिल्म के खिलाफ मोर्चा निकालने लगे हैं। अब शाहरुख खान की मुश्किलें कम होने की जगह और भी बढ़ती हुई नजर आ रही हैं। दरअसल शाहरुख फिलहाल अपनी अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं, इस शूटिंग के दौरान कुछ लोग पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे।

डंकी की शूटिंग के दौरान हुआ जमकर विवाद

खबरों के मुताबिक, राजकुमार हिरानी द्वारा अभिनीत शाहरुख खान की आगामी फिल्म डंकी की शूटिंग चल रही थी, जब प्रदर्शनकारी शूटिंग को रोकने के लिए सेट पर पहुंच गए। सौभाग्य से, शाहरुख खान सहित कोई भी बड़ी स्टार कास्ट लोकेशन पर मौजूद नहीं थी। फिल्म की शूटिंग तीन दिनों से जबलपुर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल भेड़ाघाट और धुआंधार में चल रही है।

बजरंग दल ने पढ़ी हनुमान चालीसा

इस दौरान शूटिंग लोकेशन पर शाहरुख खान के बॉडी डबल का इस्तेमाल किया जा रहा था। चल रही शूटिंग की जानकारी मिलते ही हिंदू संगठन विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ता फिल्म का विरोध करने भेड़ाघाट पहुंच गए। वहां पहुंच कर कार्यकर्ता जय श्री राम के नारे लगाने लगे और हनुमान चालीस पढ़नी शुरू कर दी। इस बीच पुलिस ने हर तरह से विरोध प्रदर्शन को रोकने की कोशिश की लेकिन गुस्साए कार्यकर्ता बैरीगेट्स तोड़ कर अंदर घुस गए।

बता दें फिल्म पठान को 25 जनवरी 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाना है। फिल्म में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान के अलावा जॉन अब्राहम भी मौजूद हैं।

माधव शर्मा
माधव शर्माauthor

माधव शर्मा, टाइम्स नाउ नवभारत, (Timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी राइटर जून 2022 से जुड़े हैं। इससे पहले वह India TV में भी काम कर चुके हैं। वह दिल्ली के ही रहने वाले हैं। वह इतिहास, राजनीति और अर्थशास्त्र के अलावा भूगोल के विद्यार्थी रहे हैं और इन विषयों में खास दिलचस्पी रखते हैं। उन्होंने बेनेट यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन किया है। उनका सबसे पसंदीदा विषय मनोरंजन की चटपटी खबरे हैं उन्हें लिखना बहुत पसंद है परंतु एक अलग अंदाज से, वह क्रिकेट खेलना और देखना भी दोनों पसंद करते हैं। वह शांत स्वभाव के हैं और बातों को सही तरह से रखना जानते हैं।

और पढ़ें
End of Article