Dhamaal 5 is Confirmed: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन की कॉमेडी मूवी 'धमाल 4' 10 जुलाई को रिलीज होने के लिए तैयार है। इस मूवी को देखने की हाइप लोगों के अंदर साफ तौर पर देखी जा सकती है। ट्रेलर को मिले शानदार रिस्पांस के बाद अब यह फिल्म दुनिया भर में धमाल मचाने वाली हैं। मेकर्स की फिल्म की कहानी और डायलॉग्स को लेकर काफी कॉंफिडेंट हैं। हालांकि रिलीज से पहले 'धमाल 4' की स्क्रीनिंग भी रखी गई, जिसे देखकर लोगों ने इसकी जमकर तारीफ भी की। खास बात यह है कि 'धमाल 4' के अंत के साथ यह भी कन्फर्म हो गया है कि 'धमाल 5' (Dhamaal 5) भी मेकर्स दर्शकों के बीच एक बार फिर लौटेंगे। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Hema Malini की शर्त ने तोड़ा था Sanjeev Kumar का शादी का सपना, आखिरी सांस तक रहे उदास)
'धमाल 5' को जल्द लेकर आएंगे मेकर्स
बॉलीवुड हंगामा से जुड़े एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि 'धमाल 4' के लास्ट में एक सीन में दिखाई देता है कि 'धमाल' का 5वां पार्ट भी आने वाला है। पहले चार पार्ट्स की तरह 'धमाल 5' भी पूरी तरह पागलपन भरा और मजेदार एंटरटेनर होने वाला है। जैसी ही यह खबर सामने आई है तभी से फैन्स इसके 5वीं पार्ट को लेकर उत्साहित नजर आ रहे हैं। (टाइम्स नाउ नवभारत पर इसे भी पढ़ें: Welcome To The Jungle Box office: अक्षय कुमार स्टारर की सुस्त पड़ी कमाई, इतने करोड़ हुआ कलेक्शन)

Dhamaal 4
इंद्र कुमार के निर्देशन में बनी फिल्म 'धमाल 4' में अजय देवगन के अलावा रवि किशन, उपेन्द्र लिमये, अंजलि आनंद, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता, संजय मिश्रा, जावेद जाफ़री, रितेश देशमुख और अरशद वारसी सहित कई कलाकार अलग-अलग भूमिकाओं में दिखाई देंगे। यह फिल्म गुलशन कुमार और टी-सीरीज द्वारा प्रस्तुत की जा रही है। यह देवगन फिल्म्स के साथ मिलकर बनी है। फिल्म का प्रोडक्शन टी-सीरीज फिल्म्स, मारुति इंटरनेशनल और पैनोरमा स्टूडियोज ने मिलकर किया है। ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो यह फिल्म ओपनिंग डे पर 14 करोड़ रुपये का तक बिजनेस करने में सफल साबित हो सकती है।
