बॉलीवुड के जाने-माने सिंगर बप्पी लहरी अब इस दुनिया में नहीं है। लेकिन उनके गाने आज भी अमर है। बप्पी लहरी ने अपने गानों से लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई थी, जिसकी वजह से वो आज भी याद किए जाते हैं। लेकिन बप्पी लहरी अपने गानों को के साथ-साथ सोने को लेकर भी चर्चा में रहते थे। इसी के चलते एक सुपरस्टार ने बप्पी लहरी को मंगलसूत्र पहनने की सलाह दी थी, जिसकी वजह से एक्टर को काफी गुस्सा हो गाए थे। तो चलिए जानते हैं पूरा मामला क्या था।
बप्पी लहरी वो सिंगर रहे है जो जिन्होंने अपने गानों से एक नए दौर की शुरुआत की थी। बप्पी लहरी के गाने आज भी लोगों को उनका दीवाना बना लेते हैं।
बप्पी लहरी को गाने के अलावा गोल्ड का भी काफी शौक था। बप्पी लहरी अक्सर काफी सारा गोल्ड पहने नजर आते थे। बप्पी लहरी का ये अंदाज बॉलीवुड के सभी स्टार्स से अलग था।
बप्पी लहरी के सोने पहनने की वजह भी काफी खास है। बप्पी लहरी सोने को काफी लकी मानते थे। क्योंकि जब पहली बार उनकी मां ने उन्हें गोल्ड चेन पहनाई थी, तब उन्हें फिल्म मिली थी।
सिंगर बप्पी लहरी का कई सोना पहनने पर काफी मजाक भी बनता था, लेकिन इसका उनपर कोई खास फर्क नहीं पड़ता था। लेकिन इसके सुपरस्टार राजकुमार ने जो बोला था, उसको लेकर सिंगर काफी भड़क गए थे।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एक अवॉर्ड शो के दौरान बप्पी लाहिरी और राजकुमार की अचानक मुलाकात हो गई। राजकुमार ने बप्पी दा के गहनों को देखकर तारीफ की और कहा कि एक से बढ़कर एक जेवर पहने हो। पहले तो सब हंसी-खुशी थी, लेकिन फिर राजकुमार ने मजाक में तंज कसते हुए कहा, 'बस अब तो एक मंगलसूत्र की कमी रह गई है।' ये बात बप्पी लाहिरी को बुरी तरह चुभ गई और उन्हें बिल्कुल अच्छी नहीं लगी।
27 नवंबर 1952 को पैदा हुए सिंगर बप्पी लहरी 69 साल की उम्र में 2022 में इस दुनिया को अलविदा कह गए थे। बप्पी लहरी के निधन के बाद भी फैंस आज भी सिंगर को याद करते हैं।