ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श( Taran Adarsh) का कहना है कि बड़े मियां छोटे मियां और मैदान दोनों फिल्मों का कंटेन्ट बिल्कुल अलग है, दोनों की कहानी अलग है और फिल्म को देखने वाली पब्लिक भी अलग है। लेकिन दोनों ही फिल्में बड़े स्टार्स की हैं जिनकी अपनी अलग फैन फॉलोईग है। आजकल उन्हीं एक्शन फिल्मों को पसंद किया जाता है जिनका ट्रेलर जनता को पसंद आता है और बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर जनता को पसंद आया है। इसके अलावा मैदान एक स्पोर्ट्स ड्रामा है जिसकी कहानी लोगों को आकर्षित कर सकती है। यह एक वेट एंड वाच स्थिति बन गई है।
ट्रेड पंडित अतुल मोहन( Atul Mohan) का कहना है कि दोनों ही फिल्में हिट हो सकती हैं। ईद पर दो बड़े स्टार्स अक्षय कुमार और अजय देवगन का क्लैश हो रहा है, फिल्म बुधवार को रिलीज हो रही है और आने वाली लंबी छुट्टी पर इसका फायदा मिलने वाला है। लेकिन यह इस पर भी निर्भर करता है कि दोनों फिल्मों में से किसे स्क्रीन ज्यादा मिलती है। अतुल ने आगे कहा कि बड़े मियां छोटे मियां लोगों की पहली पसंद हो सकती है क्योंकि यह एक एक्शन ड्रामा फिल्म है। कौन सी फिल्म फैंस को अपनी और खींच पाती है यह तो रिलीज के बाद ही पता चलेगा।
