बॉलीवुड

Ali Abbas Zafar की नेक्स्ट में होंगी Katrina Kaif? 'बड़े मियां छोटे मियां' के डायरेक्टर ने दिया बड़ा इशारा

Katrina Kaif Next With Ali Abbas Zafar: कई महीनों पहले आईं रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि कैटरीना कैफ को जल्द ही अली अब्बास जफर की नेक्स्ट मूवी में देखा जाएगा। ऐसे में अब अली अब्बास जफर ने बड़ा इशारा देते हुए बतया कि उनकी नेक्स्ट के कैटरीना कैफ अपनी डेट्स फ्री रखें।

Image

Ali Abbas Zafar and Katrina Kaif

Katrina Kaif Next With Ali Abbas Zafar: बॉलीवुड एक्ट्रेस कटरीना कैफ (Katrina Kaif) और मशहूर डायरेक्टर अली अब्बास जफर (Ali Abbas Zafar) ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है। एक्टर और डायरेक्टर की जोड़ी 'मेरे ब्रादर की दुल्हन', 'टाइगर जिंदा है' और 'भारत' जैसी बेहतरीन फिल्मों के लिए साथ आए थे। फैन्स कटरीना कैफ और अली अब्बास जफर की एक बार फिर बड़े परदे पर धमाल मचाते हुए देखना चाहते हैं। ऐसे में अब कटरीना कैफ ने हाल ही में रिलीज हुए 'बड़े मियां छोटे मियां' के ट्रेलर की जमकर तारीफ की है। वहीं दूसरी ओर फिल्म के डायरेक्टर अली अब्बास जफर ने भी कटरीना कैफ संग दोबारा काम करने को लेकर बड़ा इशारा दिया है।

26 मार्च को रिलीज हुए अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ की बहुप्रतीक्षित एक्शन एंटरटेनर 'बड़े मियां छोटे मियां' के ट्रेलर की कैटरीना कैफ ने तारीफ की। एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ट्रेलर की तारीफ करते हुए लिखा, 'अली अब्बास जफर यह देखने में काफी दिलचस्प है। इस ईद पर आग लगने वाली है। तुम पर गर्व है। अक्षय कुमार एकदम फायर हैं और टाइगर श्रॉफ भी जबरदस्त हैं।' कैटरीना कैफ को रिप्लाई करते हुए इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अली अब्बास जफर ने भी अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा, 'धन्यवाद कैटरीना। आपको 'बड़े मियां छोटे मियां' पर मिस किया। प्लीज नेक्स्ट के लिए अपनी डेट्स फ्री रखना।।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो कटरीना कैफ की आखिरी बार फिल्म 'टाइगर 3' में देखा गया था। यह फिल्म मनीष शर्मा ने डायरेक्ट की थी। फिल्म में सलमान खान लीड रोल में थे। 'टाइगर 3' में विलेन की भूमिका इमरान हाशमी ने निभाई थी। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article