Republic Day 2024: बॉलीवुड स्टार्स गणतंत्र दिवस (Republic Day) के मौके पर देशवासियों को बधाई दे रहे हैं। इस बीच बड़ें मियां छोटे मियां (Bade Miyan Chote Miyan) में लीड एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने भी वीडियो शेयर कर फैंस को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ का ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह हाथ में तिरंगा लिए समंदर किनारे भागते नजर आ रहे हैं। अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक खूबसूरत वीडियो साझा किया है जिसमें टाइगर श्रॉफ भी नजर आ रहे हैं। अभिनेता फिलहाल जॉर्डन में बड़े मियां छोटे मियां के एक गाने के सीक्वेंस की शूटिंग कर रहे हैं।
भले ही वे अपने देश से दूर हैं लेकिन उन्हें गर्व के साथ गणतंत्र दिवस मनाने से नहीं रोका जा सकता। वीडियो में हम दोनों कलाकारों के हाथों में तिरंगा साफ देख सकते हैं जो गर्व के साथ लहरा रहा है। आइए इस वायरल वीडियो पर एक नजर डालते हैं।
अक्षय-टाइगर ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई
एयरलिफ्ट स्टार ने इस वीडियो में ब्लैक कलर का आउटफिट पहना हुआ है, दूसरी ओर हीरोपंती एक्टर ने बेज रंग की पैंट के ऊपर सफेद शर्ट पहने नजर आ रहे हैं। बैकग्राउंड में बज रहे वंदे मातरम गाने के साथ यह वीडियो आपके अंदर देशभक्ति की भावना जगा देगा। सोशल मीडिया पर इस वीडियो को फैंस काफी पसंज कर रहे हैं। बता दें कि दोनों की फिल्म बड़े मियां छोटे मियां ईद 2024 के मौके पर रिलीज होने वाली है।
