Shoaib Malik and Sania Mirza Divorce: पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक (Shoaib Malik) और भारत की स्टार बेडमिंडन प्लेयर सानिया मिर्जा (Sania Mirza) को तलाक हो गया है। जिसके बाद सानिया ने पहली बार इंस्टाग्राम पर कुछ पोस्ट किया है। जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस बीच क्रिकेटर ने सना जावेद के साथ अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिन्हें देखने के बाद पाकिस्तान और भारत दोनों देशों के लोग शोएब मलिक को बुरा भला बोल रहे हैं। इस तस्वीरों के सामने आने के बाद सानिया मिर्जा के पिता ने जानकारी दी कि सानिया ने शोएब को ‘खुला’ दे दिया है। जिसका मतलब होता है एक औरत का अपने पति को तलाक देना।
इसी के साथ ही अब सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा का ये पोस्ट काफी वायरल हो रहा है, जिसमें वह शीशे में खुद को निहारती नजर आ रही है। इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में फैंस ने बाढ़ ला दी है। लोग सानिया को हौंसला दे रहे हैं। आइए इस पर एक नजर डालते हैं।
सानिया ने किया पहला इंस्टाग्राम पोस्ट
बैडमिंटन स्टार सानिया मिर्जा ने शोएब मलिक से तलाक लेने के बाद इंस्टाग्राम पर पहला पोस्ट किया है। इस फोटो में सानिया खुद को शीशे में देखती नजर आ रही है। इस फोटो के कैप्शन नें उन्होंने लिखा, 'रिफ्लेक्ट' एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, 'आपको साथ पूरा देश है सानिया बस हौंसला बनाए रखो।'
