बॉलीवुड

Babil Khan का फूटा Poonam Pandey पर गुस्सा, बोले-कैंसर अवेयरनेस के नाम पर ये घटिया हरकत थी

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 4, 2024, 05:25 PM IST

पूनम पांडे ने अपनी मौत की झूठी अफवाह फैलाई थी। एक्ट्रेस ने एक दिन बाद कहा कि मैं जिंदा हूं और मैंने ये सब सर्वाइल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया था। एक्ट्रेस की इस घटिया हरकत को देखने के बाद लोगों ने उन्हें जमकर ट्रोल किया। बाबिल ने पूनम पर अपना गुस्सा निकाला है। एक्टर ने पूनम को लताड़ लगाते हुए लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा है।

Image

Babil Khan slammed Poonam Pandey (credit pic: Instagram)

Babil Khan angry Poonam Pandey: एक्ट्रेस पूनम पांडे ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई थी। एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर कहा था कि उन्होंने ऐसा सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया था। सेलेब्स को पूनम का ये तरीका बिल्कुल पसंद नहीं आया। एक्ट्रेस को उनकी इस घटिया हरकत के लिए जमकर ट्रोल किया गया। इरफान खान के बेटे बाबिल ने भी पूनम की क्लास लगाते हुए सोशल मीडिया पर नोट शेयर किया है। बाबिल ने सोशल मीडिया पर पूनम को जमकर सुनाया है।

बाबिल ने लिखा, मुझे नहीं पता कि पूनम पांडे ने अपने निधन के बारे में क्या बकवास की थी। लेकिन ये गलत है। मैं इन चीजों के बारे में ध्यान नहीं देने की कोशिश कर रहा हूं। लेकिन मुझे बहुत गुस्सा आ रहा है। जागरूकता फैलाई जा सकती है। लेकिन मौत के फर्जी बयान में कुछ ऐसा नहीं होना चाहिए जिस पर समाज के रूप में हम भरोसा करें। उन्होंने कहा, लंबी कहानी को छोटे में कहें तो ये कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने का सबसे घटिया तरीका था। कृप्या करें कैंसर अवेयरनेस के साथ कोई बकवास ना करें।

बाबिल ने पूनम पांडे को लगाई लताड़

बाबिल के पहले पूजा भट्ट, मुनव्वर फारुकी, अली गोनी, प्रिंस नरुला समेत कई सितारों ने पूनम की इस हरकत पर उन्हें खरी- खोटी सुनाई। लोग इसे घटिया पब्लिसिटी स्टंट बता रहे हैं। दरअसल पूनम की टीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि सर्वाइकल कैंसर की वजह से एक्ट्रेस की मौत हो गई है। इस खबर को जानने के बाद किसी को यकीन नहीं हुआ। एक दिन बाद एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर कर कहा, मैं जिंदा हूं। ये सब मैंने सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए किया था।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article