वेब सीरीज

Black Ott Released: 19 साल बाद Ott पर रिलीज हुई अमिताभ बच्चन-रानी मुखर्जी की 'ब्लैक', जानें कहां देख सकते हैं फिल्म

  • Authored by: प्रियंका झा
  • Updated Feb 4, 2024, 02:27 PM IST

अमिताभ बच्चन और रानी मुखर्जी की फिल्म ब्लैक को रिलीज हुए 19 साल हो गए हैं। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया है। मेकर्स ने खास मौके पर फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया है। आइए जानते हैं आप इस फिल्म को कहां देख सकते हैं।

Image

Black Movie (credit pic : Instagram)

Black Ott Released: अमिताभ बच्चन (Abhishek Bachchan) और रानी मुखर्जी (Rani Mukherji) की फिल्म ब्लैक (Black) साल 2005 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। फिल्म को दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। फिल्म का निर्देशन संजय लीला भंसाली ने की थी। इस फिल्म को रिलीज हुए 19 साल हो गए है। इस खास दिन पर मेकर्स ने फैंस को स्पेशल सरप्राइज दिया है। इस फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। इस बात की जानकारी अमिताभ बच्चन ने अपने ट्विटर अकाउंट पर दी। एक्टर ने लिखा, ब्लैक को रिलीज हुए 19 साल हो गए हैं। हम नेटफ्लिक्स पर इसके फर्स्ट डिजिटल रिलीज का जश्न मना रहे हैं।

देबराज और मिशेल की जर्नी हम सबके लिए प्रेरणादायक रही है। हमें उम्मीद है कि ये फिल्म आपको शक्ति और करुणा दें। आप ब्लैक नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ब्लैक

ब्लैक अमिताभ और रानी के करियर की बेस्ट फिल्मों में से एक हैं। फिल्म को क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 39. 83 करोड़ की कमाई की थी। ब्लैक की कहानी से लेकर कास्ट्यूम तक को लोगों ने खूब पसंद किया था। फिल्म की कहानी मिशेल नाम की लड़की है जो अंधी, बहरी है। उसके मां-बाप उसे अपने पास रखना नहीं चाहते हैं। अमिताभ उस बच्ची को शब्दों का ज्ञान देते हैं। पढ़ाते- लिखाते हैं और काबिल बनाते हैं। फिल्म की कहानी प्रेरणादायक है। ब्लैक को 53वें नेशनल फिल्मफेयर अवॉर्ड में तीन पुरस्कार मिले थे।

प्रियंका झा
प्रियंका झाauthor

मेरा नाम प्रियंका झा है। मैं टाइम्स नाऊ नवभारत में बतौर सीनियर कॉपी राइटर साल 2022 से जुड़ी हुई हूं। मीडिया में मुझे काम करने का 4 साल से ज्यादा का अनुभव है। मैंने अपने करियर की शुरूआत टीवी 9 भारतवर्ष से बतौर सब एडिटर की थी। इसके अलावा बतौर कंटेंट राइटर मैं कुछ महीनों इनशॉट्स टीम का हिस्सा भी रहीं हूं । मुझे हेल्थ और मनोरंजन की खबरें पढ़ने और लिखने में दिलचस्पी है। मैंने अपने करियर में हेल्थ, लाइफस्टाइल और मनोरंजन जैसी अलग-अलग बीट्स पर काम किया है। मैंने दिल्ली विश्वविद्यालय से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है। इसके अलावा मैंने भारतीय विद्या भवन से पब्लिक रिलेशन में डिप्लोमा और गुरु जाम्बेश्वर यूनिवर्सिटी से मास्टर्स की डिग्री ली है।

और पढ़ें
End of Article