Thama get U/A Certificate: बस कुछ ही दिनों में रिलीज हो रही है, रश्मिका मंदाना-आयुष्मान खुराना की हॉरर-ड्रामा मूवी ' थामा'। फिल्म का क्रेज दर्शकों के बीच नजर आ रहा है। यह ऐसी फिल्म का जिसका कान्सेप्ट थोड़ा अलग है, फिल्म के ट्रेलर ने तो बेताबी को बढ़ा ही रखा है। साथ ही इसके गाने और स्टारकास्ट सब जबरदस्त है। अब रिलीज से महज 4 दिन पहले, सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुछ बदलाव किए हैं। कुछ हल्के-फुल्के डायलॉग्स के साथ फिल्म से कुछ सीन भी हटाए गए हैं। आइए आपको बताते हैं फिल्म में क्या-क्या बदलाव हुए हैं।
अब थामा को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। फिल्म को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) से U/A सर्टिफिकेट मिल गया है। यानी यह फिल्म परिवार के साथ देखी जा सकेगी, हालांकि इसमें थोड़े बहुत बदलाव किए गए हैं। सेंसर बोर्ड ने फिल्म में कुल पांच बदलाव सुझाए हैं, जिनमें से कुछ कंटेंट से जुड़े हैं तो कुछ टेक्निकल पहलू से।
सेंसर बोर्ड ने किए 5 बदलाव
- ‘एलेक्जेंडर’ शब्द हटाया गया: फिल्म में इस्तेमाल किए गए “एलेक्जेंडर” शब्द को हटाकर उसकी जगह “सिकंदर” रखा गया है।
- ‘अश्वस्थामा’ शब्द म्यूट किया गया: धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए फिल्म में “अश्वस्थामा” शब्द को म्यूट करने का निर्देश दिया गया है।
- किसिंग सीन की लंबाई कम की गई: आयुष्मान और रश्मिका के बीच फिल्माए गए रोमांटिक सीन की टाइम ड्यूरेशन को लगभग 30% तक घटा दिया गया है।
- एंटी-स्मोकिंग मैसेज जोड़ा गया: फिल्म के बीच एक सीन के दौरान स्क्रीन पर “Smoking is injurious to health” का स्टैटिक मैसेज सुपरइंपोज किया गया है।
- ‘आजादी दूंगा’ डायलॉग बदला गया: एक सीन में इस्तेमाल किए गए डायलॉग “आजादी दूंगा” को बदलकर “अय्याशी करता हूं” किया गया है।
थामा से जुड़ी सारी अपडेट
थामा का निर्देशन आदित्य सरपोतदार ने किया है और इसे मैडॉक फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म में आयुष्मान खुराना और रश्मिका मंदाना के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सत्यराज और परेश रावल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे। इसके अलावा, फिल्म में नोरा फतेही और वरुण धवन की स्पेशल अपीयरेंस भी देखने को मिलेगी।
