बॉलीवुड

Athiya shetty और Kl Rahul के घर गूंजने वाली है किलकारी, होने वाले नाना Suniel Shetty ने खुशी में लिखी ये बात

Athiya Shetty and KL Rahul Announce Pregnancy: अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। कपल के घर किलकारी गूंजने वाली है। हाल ही में कपल ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। अब फैंस कपल को बधाईयां दे रहे हैं।

Image

Athiya shetty

Athiya Shetty-KL Rahul Announce Pregnancy: अथिया शेट्टी और केएल राहुल जल्द ही माता-पिता बनने वाले हैं। हाल ही में कपल ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फैंस को खुशखबरी दी है। कपल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए लिखा-हमारे घर 2025 में नन्हा मेहमान आने वाला है। इस पोस्ट को देखने के बाद सभी कपल को बधाईयां दे रहे हैं।

अथिया और केएल राहुल ने कुछ सालों तक डेट करने के बाद 23 जनवरी 2023 को शादी रचाई थी। आज 8 नवंबर 2024 को कपल ने इंस्टाग्राम पोस्ट कर फैंस को गुड न्यूज दी है। पोस्ट के कमेंट में होने वाले नाना यानी सुनील शेट्टी ने भी अपनी बेटी को बधाई दी है।कांग्रेचुलेशन लिखा है। वही सोनाक्षी सिन्हा, शोभिता धुलिपाला, वाणी कपूर, ईशा गुप्ता और अन्य सेलेब्स ने भी कपल को बधाई दी है।

नाना बनने वाले हैं सुनील शेट्टी

बता दें होने वाले नाना यानी सुनील शेट्टी ने इस साल की शुरुआत यानी मार्च में डांस रियलिटी शो डांस दीवाने पर जब उस शो की होस्ट यानी भारती सिंह ने सुनील शेट्टी से पूछा था कि वह जब नाना या दादा बनेंगे तो उन्हें कैसे लगेगा। इस बात पर एक्टर ने कहा था कि अगले सीजन में जब मैं आऊंगा तो मैं नाना की तरह मंच पर चलूंगा।

इस फिल्म में नजर आईं थी एक्ट्रेस

कुछ दिन पहले ही अथिया ने अपना बर्थेडे मनाया था। केएल राहुल ने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा था-'मेरा पागल जन्मदिन वाला बच्चा।' केएल राहुल और अथिया शेट्टी की शादी जनवरी 2023 में हुई थी। अथिया को आखिरी बार 2019 में रिलीज 'मोतीचूर चकनाचूर' में देखा गया था। अभी तक उन्होंने आने वाली फिल्मों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।

Poonam Shukla
पूनम शुक्लाauthor

पूनम शुक्ला मीडिया इंडस्ट्री में 5 सालों से काम कर रही हैं. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की थी. इन्होंने इंडिया टीवी, नुक्कड़ न्यूज़, new j, कोईमोई में काम किया। अब पूनम शुक्ला, टाइम्स नाउ नवभारत के साथ जुड़ी हैं। उनकी एंटरटेनमेंट और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर इनकी पकड़ अच्‍छी हैं. राइटिंग को अपना पैशन मानने वाली पूनम को हिंदी भाषा से बेहद लगाव है. राइटिंग के अलावा फिल्में देखना, नई जगहें घूमना और नए फूड एक्सप्लोर करना इनकी फेवरेट हॉबी है. पूनम मूल रूप से बिलासपुर छत्तीसगढ़ से हैं। उन्होंने अपना ग्रेजुकेशन गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय से किया था। उन्होंने अपना पोस्ट ग्रेजुकेशन इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय विश्वविद्यालय से किया है।

और पढ़ें
End of Article