Athiya Shetty-Anushka Sharma Shower Love on Virat-KL Rahul: बीती रात संडे का दिन पूरे भारत देश के लिए गर्व से भरा दिन रहा। इंडियन क्रिकेट टीम ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025( ICC Champions Trophy 2025) अपने नाम कर ली है। करीब 12 साल बाद इंडियन क्रिकेट टीम को यह जीत मिली। इस खुशी में देश का बच्चा-बच्चा शामिल हो रहा है। वहीं अपने पतियों पर प्यार लुटाने में अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी भी पीछे नहीं रही। दोनों एक्ट्रेस ने क्रिकेटर्स की तारीफ करते हुए स्टोरी शेयर की है।
जैसे ही इंडिया ने जीत हासिल की वैसे ही अनुष्का शर्मा( Anushka Sharma) की खुशी का ठिकाना नहीं रहा । अनुष्का शर्मा अपने पति को चीयर करने दुबई स्टेडियम पहुंची थी और मैच के हर मौके पर नजर रख रही थी। जैसे ही इंडियन क्रिकेट टीम जीती अनुष्का शर्मा ने भागकर विराट कोहली( Virat Kohli) को गले लगाया। विराट ने जाकर अनुष्का को कसकर पकड़ा और दोनों का ये प्यारा सा पल कैमरे में कैद हो गया। अनुष्का शर्मा का पति के लिए ऐसा प्यार देखकर हर किसी का दिल भर आया।
दूसरी तरफ अभिनेत्री अथिया शेट्टी( Athiya Shetty) ने घर से ही क्रिकेट मैच देखा और जब टीम इंडिया जीती वह खुशी से झूमती नजर आई। प्रेग्नेंट अथिया शेट्टी ने टीवी के सामने खड़े होकर अपने पति केएल राहुल की फोटो शेयर की है, इस फोटो में अथिया का बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। वह खुशी से पति की जीत पर झूम रही है। वहीं अथिया शेट्टी के पिता और अभिनेता सुनील शेट्टी ने भी अपने दामाद पर गर्व दिखाते हुए फोटो शेयर की है।
एंटरटेनमेंट की ताजा ख़बरें (Entertainment News Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें बॉलीवुड न्यूज (Bollywood News in Hindi) की छोटी-बड़ी सभी खबरें Times Now Navbharat Live TV पर। और Friday OTT Release (Web Series) की ताजा जानकारी के लिए जुड़े रहें Times Now Navbharat से।
