Ashish Chanchlani got love of life: 'इंडिया गॉट लेटेंट' शो के विवादों को लेकर सुर्खियों में रहे कॉमेडियन और यूट्यूबर आशीष चंचलानी (Ashish Chanchlani) इस बार अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से छा गए हैं। पॉपुलर यूट्यूबर आशीष चंचलानी अपनी लाइफ में प्यार को लेकर सीरियस हो गए हैं। आशीष चंचलानी का एक पोस्ट सामने आया है, जो कि इंटरनेट वर्ल्ड में धूम मचा रहा है। इस फोटो को देखकर लोग तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। आइए इस रिपोर्ट में जानते है पूरा मामला...
आशीष चंचलानी को हुआ प्यार
यूट्यूबर आशीष चंचलानी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट को अपडेट करते हुए एक तस्वीर शेयर की है, जिसे देख लोग एक्साइटेड हो गए हैं। सामने आई फोटो में आशीष ने बॉलीवुड एक्ट्रेस एली अवराम को गोद में उठा रखा है। इस तस्वीर को साझा करते हुए आशीष ने कैप्शन में लिखा, 'फाइनली।' आशीष चंचलानी और एली अवराम की इस फोटोज ने इंटरनेट पर हलचल बढ़ा दी है। लोग फोटो कमेंट करते हुए दोनों को बधाइयां दे रहे हैं। हालांकि कुछ लोगों का ये मानना है कि ये तस्वीर उनके किसी आने वाले प्रोजेक्ट की भी हो सकती है। एक यूजर ने लिखा, ' आशीष भाई बधाई हो आपको प्यार मिल गया।' दूसरे ने लिखा, 'लगता है दोनों प्रमोशन कर रहे है।'
कौन हैं एली अवराम
बताते चलें कि एली अवराम बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस हैं, जिन्होंने कई मूवीज में अपना जलवा बिखेरा है। इस लिस्ट में किस किसको प्यार करूं से लेकर पोस्टर ब्वॉय तक के नाम शामिल है। मालूम हो कि एली अवराम ने टीवी इंडस्ट्री में भी धमाल मचाया है। वो विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 7 में नजर आई थी। इसके अलावा उन्होंने झलक दिखला जा में भी अपना जलवा बिखेरा था। एली अवराम सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं और अक्सर अपने फैंस के साथ तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।
