बॉलीवुड

बॉलीवुड डेब्यू के लिए Aryan Khan ने कसी कमर, पिता के बैनर तले बनेगी फिल्म

Aryan Khan's Bollywood Debut: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने अपने बॉलीवुड डेब्यू की तैयारियां शुरू कर दी हैं। आर्यन खान एक्टिंग की दुनिया में नहीं बल्कि डायरेक्शन में कदम रखने जा रहे हैं। उन्हें एक्टिंग करने में कोई दिलचस्पी नहीं हैं। आर्यन खान ने अपनी आने वाली फिल्म की स्क्रिप्ट खत्म करने के लिए इसकी घोषणा की है।

Image

Aryan Khan

Aryan Khan's Bollywood Debut: बीते कई महीनों से शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) के बॉलीवुड डेब्यू की खबरें खूब सामने आईं। मंगलवार के दिन आर्यन खान ने बॉलीवुड में अपने डेब्यू की घोषणा कर दी है। आर्यन खान ने स्क्रिप्ट पर काम पूरा कर लिया है और जल्द से जल्द इसे डायरेक्ट करने की प्लानिंग में लगे हुए हैं। ये फिल्म एक फेमस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होगी। आर्यन खान की इस नई शुरुआत को देखने के बाद पिता शाहरुख खान ने बेटे को बधाई दी है।

आर्यन खान ने अपनी स्क्रिप्ट के साथ सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है। उन्होंने तस्वीर को कैप्शन दिया, 'राइटिंग का काम खत्म हो गया है...अब एक्शन कहने का और इंतजार नहीं कर सकता हूं।' कुछ पोर्टल्स के अनुसार उन्होंने अपने डेब्यू प्रोजेक्ट के लिए पहले ही लोकेशन स्काउटिंग कर ली है। शाहरुख खान ने कमेंट करते हुए लिखा, 'वाओ...सोच रहा हूं...भरोसा किया है....सपना पूरा हो गया है, अब हिम्मत है...पहले प्रोजेक्ट के लिए शुभकामनाएं। यह हमेशा खास होता है।'

आर्यन खान एक थ्रिलर के साथ एक निर्देशक के रूप में अपनी शुरुआत कर सकते हैं। ऐसा कहा जाता था कि करण जौहर आर्यन खान को एक अभिनेता के रूप में लॉन्च करना चाहते थे लेकिन स्टार किड ने दिलचस्पी नहीं दिखाई। उन्होंने एक बार नहीं बल्कि दो बार ऑफर दिया था। आर्यन खान डायरेक्शन में ज्यादा रूचि रखते हैं। वह राइटर कम डायरेक्टर बनना चाहते हैं। अक्टूबर 2021 में कथित ड्रग्स छापे में गिरफ्तारी के बाद स्टार आर्यन खान सुर्खियों में आए थे। हालांकि कुछ महीने पहले उन्हें इस ड्रग मामले में क्लीन चिट मिल गई। दरअसल एनसीबी ने उन पर आरोप लगाने वालों की जांच की थी।

Lalit Kumar
ललित कुमार author

ललित कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर राइटर जुड़े हैं। पत्रकारिता में डिप्लोमा करने के बाद ललित ने एंटरटेनमेंट बीट में अपना करियर शुरू किया और बॉलीवुड, टीवी, वेब सीरीज और सेलेब्रिटी लाइफ से जुड़ी खबरों की गहरी समझ विकसित की। मीडिया में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले ललित एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के ट्रेंड्स, ब्रेकिंग अपडेट्स, फिल्म/वेब सीरीज कवरेज को यूजर-फ्रेंडली अंदाज में पेश करने में माहिर हैं और अबतक 13,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article