Hrithik Roshan Krrish 4: सामने आई कृष 4 को लेकर प्‍लान‍िंग, डबल रोल से भी बढ़कर होगा ऋतिक रोशन का रोल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 23, 2020, 11:39 AM IST

Hrithik Roshan In Krrish4 : ऋतिक रोशन की कृष 4 को लेकर दर्शक उत्‍सुक हैं। अब खबर आ रही है क‍ि इस फ‍िल्‍म में डबल रोल की जगह 4 अलग अलग क‍िरदार न‍िभाएंगे।

Hrithik Roshan Krrish 4: सामने आई कृष 4 को लेकर प्‍लान‍िंग, डबल रोल से भी बढ़कर होगा ऋतिक रोशन का रोल
Photo Credit: Instagram

पिछले साल दो बड़ी हिट फिल्में, सुपर 30 और वॉर, देने के बाद अभी तक ऋतिक रोशन ने अपनी अगली किसी फिल्म की घोषणा नहीं की है लेकिन सूत्रों की मानें तो ऋतिक अपनी फिल्म कृष के चौथे भाग पर काम कर रहे हैं।

पिछली फिल्मों मे ऋतिक ने दो किरदार निभाए थे एक पिता रोहित का दूसरा बेटे कृष का, लेकिन इस बार सब बदला नजर आएगा।

हर तरीके से ग्रैंड होगी फ‍िल्‍म
प‍िंकवि‍ला की एक खास र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, सूत्र बताते हैं कि कृष-4 में ऋतिक रोशन एक नहीं बल्कि चार-चार भूमिकाएं निभाने वाले हैं। इस फिल्म हर तरीके से ग्रैंड बनाने पर काम चल रहा है, जिसे देखकर दर्शकों की आंखें खुली रह जाएं। इस फिल्म में एक किरदार कृष का होगा जो अपने पिता रोहित को जिंदा वापस लाएगा, एक किरदार जादू को भी वापस लाएगा और बाकी के दो किरदारों को डायरेक्टर राकेश रोशन ने अभी उजागर नहीं किया है।

सूत्रों की मानें तो स्क्रिप्ट का लगभग काम पूरा हो गया है और कृष 4 में ऋतिक को हर लिहाज से बड़ा सुपरहीरो बनाने पर काम क‍िया जा रहा है। हालांकि मुख्य महिला किरदार का भी रोल काफी दमदार है।

Krrish 3 breaks all records! | Hindi Movie News - Times of India

क्‍या कहते हैं राकेश रोशन
हालांक‍ि राकेश रोशन का अभी यही कहना है क‍ि स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। जबक‍ि प‍िंकव‍िला की र‍िपोर्ट का दावा है कि स्क्रिप्ट और प्री प्रोडक्शन का काम पूरा हो गया है लेकिन कोरोनावायरस के चलते लगे प्रतिबंधों के कारण शूटिंग का काम रुका हुआ है।

व‍िदेश में शूट‍िंग का इंतजार 
राकेश रोशन इस फिल्म के एक हिस्से को विदेश में कहीं शूट करना चाहते हैं लेकिन इस वक्त उन्हें इसकी परम‍िशन नहीं मिल रही जिस वजह से उन्हें इंतजार करना पड़ रहा है। अब देखना यह होगा कि ये फिल्म बड़े पर्दे पर कब रिलीज होगी।

End of Article