मां की मृत्यु पर नहीं रोए थे सुशांत सिंह राजपूत, कहा- मैं सोच रहा था कि मैं रो क्यों नहीं रहा हूं?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2020, 07:19 PM IST

Sushant Singh Rajput On Mother Death: सुशांत सिंह राजपूत का अंतिम संस्कार हो गया है। सुशांत आखिरी वक्त में अपनी मम्मी को याद कर रहे थे। एक इंटरव्यू में बनाया था कि अपनी मम्मी की मौत पर वह रोए नहीं थे।

मां की मृत्यु पर नहीं रोए थे सुशांत सिंह राजपूत, कहा-  मैं सोच रहा था कि मैं रो क्यों नहीं रहा हूं?

मुंबई. सुशांत सिंह राजपूत पंचतत्व में विलीन हो गए है। 34 साल का ये एक्टर अब अपनी फिल्मों के जरिए फैंस के दिलों में अमर रहेगा। वह जब 16 साल के थे तो उनकी मां का निधन हो गया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि अपनी मां की मौत के वक्त वह बिल्कुल भी नहीं रोए थे। 

DNA से बातचीत में सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था- 'आपको यकीन होगा अगर मैं कहूं कि जब उनका निधन हुआ था मैं रोया नहीं था? मैं सोच रहा था कि मैं रो क्यों नहीं रहा हूं। अब मैं जब देखता हूं तो पता चलता है कि हम तब रोते हैं जब काफी बड़ा लॉस होता है।' 

सुशांत ने बताया था कि उन्होंने अपनी मम्मी की मौत को स्वीकार कर लिया था। उन्हें पता था कि वह कभी भी वापस नहीं लौटकर आएंगी। मम्मी के निधन के बाद वह पूरी तरह से बदल गए और वहां से एक अलग शख्स बन गए थे।  

मम्मी के लिए लिखा था आखिरी पोस्ट 
सुशांत सिंह राजपूत ने इंस्टाग्राम पर आखिरी पोस्ट अपनी मम्मी के लिए ही लिखा था। सुशांत ने तीन जून को अपनी और अपनी मां की फोटो शेयर की थी। उन्होंने साथ ही कैप्शन में एक दर्द भी कविता लिखी थी। 

सुशांत ने पोस्ट में लिखा, 'आंसुओं से धुंधलाता अतीत धुंधलाता हुआ, मुस्कुराते हुए और एक क्षणभंगुर जीवन को संजोने वाले सपनों में, दोनों के बीच बातचीत #मां। इससे पहले सुशांत ने मां की याद में अपने ट्विटर प्रोफाइल पर एक हाथ से लिखा हुआ लेटर शेयर किया था। ' 
 

अंतिम संस्कार में शामिल हुए ये सेलेब्स 
सुशांत सिंह राजपूत के अंतिम संस्कार के लिए उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती भी पहुंच गईं हैं। इसके अलावा कृति सेनन भी अंतिम संस्कार के लिए  विले पार्ले स्थित पवन हंस श्मशान घाट में पहुंच गईं हैं।

विवेक ओबेरॉय, छिछोरे के उनके को एक्टर वरुण शर्मा, रणदीप हुड्डा निर्देशक अभिषेक कपूर और कांग्रेस नेता संजय निरुपम सुशांत के अंतिम संस्‍कार में शामिल हुए हैं।सुशांत सिंह राजपूत की पोस्‍टमार्टम रिपोर्ट में फंदा लगाकर जान देने की पुष्टि हुई है।

End of Article