जब माधुरी दीक्षित संग रिलेशनशिप की खबरों को संजय दत्‍त ने बताया था अफवाह, इस बात के ल‍िए मांगी थी माफी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 15, 2021, 03:14 PM IST

पर्दे पर इश्क फरमाने वाले संजय दत्त और माधुरी दीक्षित रियल लाइफ में भी काफी क्लोज थे। हालांकि दोनों सितारों ने इस पर काफी लंबे समय तक चुप्पी साधे रखी थी।

जब माधुरी दीक्षित संग रिलेशनशिप की खबरों को संजय दत्‍त ने बताया था अफवाह, इस बात के ल‍िए मांगी थी माफी

When Sanjay Dutt Apologized To Madhuri Dixit: 90 के दशक की बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत जोड़ियों में शुमार संजय दत्त और माधुरी दीक्षित से तो आप सब वाकिफ होंगे। 'साजन' और 'खलनायक' में काम करने के बाद दोनों अपने रिलेशनशिप को लेकर काफी सुर्खियों में थे। दोनों के प्रेम संबंधों की खबरें समाचार पत्रों के कॉलम में घूमने लगी थी। पर्दे पर इश्क फरमाने वाले संजय दत्त और माधुरी दीक्षित रियल लाइफ में भी काफी क्लोज थे।

हालांकि दोनों सितारों ने इस पर काफी लंबे समय तक चुप्पी साधे रखी थी। साल 1993 में एक पत्रिका के साथ बातचीत के दौरान संजय दत्त ने माधुरी दीक्षित के साथ प्रेम संबंधों पर खुलासा करते हुए बताया था कि उनके बीच कुछ भी नहीं चल रहा था, यह सिर्फ एक अफवाह थी।

जब संजय दत्त ने माधुरी को कहा था सॉरी

माधुरी दीक्षित अपनी फिल्मों के साथ संजय दत्त संग रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चा में रह चुकी हैं। एक्टर संजय दत्त के साथ उनके अफेयर की खबरें भारतीय मीडिया में खूब सुर्खियों में थी। लेकिन साल 1993 में संजय दत्त का मुंबई ब्लास्ट में नाम आने के बाद दोनों के रिश्तों में दरार आने लगी। एक इंटरव्यू के दौरान संजय दत्त ने एक किस्सा साझा करते हुए बताया था कि, जब माधुरी दीक्षित केन्या में ‘खेल’ की शूटिंग कर रही थी। 

इसके बाद उनकी फिल्म साजन की शूटिंग का शेड्यूल था, तो उन्होंने ऊपर जाकर अभनेत्री से सॉरी कहा था। क्योंकि वह बिना किसी गलती के सार्वजनिक जांच के दायरे में थी। संजय ने कहा कि माधुरी ने माफी को बड़े अच्छे से स्वीकार किया था। इसके बाद दोनों ने अभिषेक वर्मन की मल्टी स्टारर पीरियड ड्रामा फिल्म ‘कलंक’ में एक साथ वापसी की। इस फिल्म को अप्रैल 2019 में रिलीज किया गया था।

संजय दत्त की अपकमिंग फिल्म

बॉलीवुड के खलनायक संजय दत्त की अपकमिंग फिल्मों की बात करें तो वह जल्द ही ‘केजीएफ चैप्टर 2’ में नजर आने वाले हैं। वहीं संजय दत्त रणबीर कपूर के साथ ‘शमशेरा’ में भी गदर मचाते हुए दिखेंगे।

End of Article