[VIDEO] 'प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया'- बिन हेलमेट बाइक की सवारी पर कटा चालान तो यूं शायराना हुए विवेक ओबेरॉय

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2021, 01:00 AM IST

वेलेंटाइन डे पर बिना हेलमेट के पत्नी संग बाइक की सवारी करना विवेक ओबेरॉय को भारी पड़ गया। चालान कटने के बाद अभिनेता दिलचस्प और शायराना अंदाज में प्रतिक्रिया दी है।

[VIDEO] 'प्यार हमें किस मोड़ पर ले आया'- बिन हेलमेट बाइक की सवारी पर कटा चालान तो यूं शायराना हुए विवेक ओबेरॉय

मुंबई: शनिवार को पुलिस की ओर से विवेक ओबेरॉय को 500 रुपए का ई-चालान जारी किया गया और ऐसा मोटरसाइकिल चलाते समय हेलमेट न लगाकर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने की सजा के तौर पर किया गया। साथ ही अभिनेता के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने की बात भी सामने आई है।

पुलिस को घटना के बारे में तब पता चला जब अभिनेता ने पत्नी संग बाइक सवारी करने की खुद की एक क्लिप शेयर की।  वह अपनी पत्नी प्रियंका अल्वा ओबेरॉय के साथ वेलेंटाइन डे पर अपनी नई बाइक पर सैर के लिए निकले लेकिन बिना मास्क और हेलमेट के।

चालान के जवाब में, अभिनेता ने एक कविता के साथ अपनी सतर्कता के लिए मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लिया। उन्होंने लिखा, 'प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया! निकले वे नई बाइक पर हम और हमरी जान, बिना हेलमेट के कट गया चलान! बिना हेलमेट के सवारी? मुंबई पुलिस करेगी चेकमेट! मुझे इस बात का एहसास कराने के लिए मुंबई पुलिस का धन्यवाद कि सुरक्षा हमेशा सबसे महत्वपूर्ण है। सुरक्षित रहें, हेलमेट और मास्क पहनें।'

इससे पहले पुलिस उपायुक्त (पश्चिमी यातायात) सोमनाथ घड़गे ने टीओआई को पुष्टि की कि संयुक्त पुलिस आयुक्त (यातायात) द्वारा मामले का संज्ञान लेने के बाद अभिनेता को ई-चालान जारी किया गया था।

विवेक को महामारी निरोधात्मक आदेशों का उल्लंघन करते हुए भी पाया गया। पुलिस ने कहा, 'अभिनेता ने बिना हेलमेट के सवारी करके यातायात नियमों का उल्लंघन किया। उन्हें बिना मास्क पहने हुए भी पाया गया।'

End of Article